माहिष्मती
माहिष्मति (संस्कृत: माहिष्मति: जिसका अर्थ है माहिष्मान का शहर।[1][2]) वर्तमान मध्य भारत में एक प्राचीन शहर था। यह वर्तमान समय मध्य प्रदेश में, नर्मदा नदी के तट पर स्थित था, हालाँकि इसका सटीक स्थान अनिश्चित है। यह प्राचीन शहर हैहयवंश की राजधानी थी जिसके शासक माहिष्मान को यह शहर महेश से केवल हैहय शासकों के लिए मिला था।[3][4][5] वरदान के अनुसार माहिष्मति पर हैहयवंशीयो का शासन समाप्त होने के बाद यह नगर समाप्त हो जायेगा और शेष भाग महेश्वर में परिवर्तित हो जायेगा। जैसा कि परमार शिलालेख से संकेत मिलता है, यह शहर 13वीं शताब्दी तक फला-फूला होगा।

माहिष्मति के सबसे प्रसिद्ध हैहय सम्राट भगवान कार्तवीर्य अर्जुन थे जिनका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। हिंदू पुराणों के अनुसार उन्होंने इस शहर से 86,000 वर्षों तक ब्रह्मांड पर शासन किया था।[6] भगवान कार्तवीर्य अर्जुन के वैकुंठ प्रस्थान के बाद माहिष्मति नगर पर उनके कई हैहय क्षत्रिय वंशजों ने शासन किया जैसे वितिहोत्र या तलंजनघ[7] अवंति[8] कलचुरी[9][10] और वृष्णी/चन्देल[11][12] क्षत्रिय राजवंश। जिसके बाद ये नगर वरदान अनुसार हैहय शासक न होने के कारण समाप्त हो गया। माहिष्मति अवंती साम्राज्य के दक्षिणी भाग में सबसे महत्वपूर्ण शहर था।
महाभारत के दौरान हैहयवंशी क्षत्रियों की अवंती शाखा ने दक्ष वंश के अनूप साम्राज्य के सामंतों के रूप में कार्य किया।
पहचान
माहिष्मती नगर के बारे में कुछ धारणाएं निम्नलिखित हैं।
- यह उज्जयनी नगर के दक्षिण और प्रतिष्ठान नगर के उत्तर में थी, यह इन दोनों नगरों के मध्य स्थित थी। महर्षि पतंजलि ने उल्लेख किया है कि जो यात्री उज्जयनी से यात्रा प्रारंभ करता था तो माहिष्मती नगर में सूर्योदय होता था।[14]
- यह अवन्ति साम्राज्य में स्थित था। यह कई बार इस साम्राज्य से अलग भी दर्शाया गया है। यह अनूप महाजनपद की राजधानी भी रही।[14]
- अवन्ति विन्ध्य पर्वत के द्वारा दो भागों में विभाजित थी। उज्जयनी उत्तरी भाग तथा माहिष्मती दक्षिणी भाग में स्थित था।[15]
लोकप्रिय संस्कृति
2015 व 2017 में आयी फ़िल्में बाहुबली: द बिगनिंग तथा बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न में इस नगर की ही कहानी दर्शाई गयी है।[16]
सन्दर्भ
- ↑ General, India (Republic) Office of the Registrar (1965). Census of India 1961 (अंग्रेज़ी भाषा में). Manager of Publications.
- ↑ Books, Kausiki (25 नवम्बर 2021). Sankshipta Linga Maha Purana ★ संक्षिप्त लिंग महा पुराणम् - केवल हिंदी. Kausiki Books.
- ↑ Books, Kausiki (25 नवम्बर 2021). Sankshipta Linga Maha Purana ★ संक्षिप्त लिंग महा पुराणम् - केवल हिंदी. Kausiki Books.
- ↑ General, India Office of the Registrar (1965). Census of India, 1961 (अंग्रेज़ी भाषा में). Manager of Publications.
- ↑ Vishnudharmottara-Purana: Pauranic Legends and Rebirths : English Translation of First Khanda (अंग्रेज़ी भाषा में). Parimal Publications. 1999.
- ↑ Chaturvedi, B. K. (2006). Vishnu Purana (अंग्रेज़ी भाषा में). Diamond Pocket Books (P) Ltd. ISBN 978-81-7182-673-5.
- ↑ Bhattacharyya, P. K. (1977). Historical Geography of Madhya Pradesh from Early Records. Delhi: Motilal Banarsidass. pp. 118–9. ISBN 978-81-208-3394-4. The ISBN printed in the book (0-8426-909-1) is invalid, causing a checksum error.
- ↑ Raizada, Ajit (1992). Ujjayini (in Hindi), Bhopal: Directorate of Archaeology & Museums, Government of Madhya Pradesh, p.21
- ↑ Pradesh (India), Madhya (1965). Madhya Pradesh: District Gazetteers (अंग्रेज़ी भाषा में). Government Central Press.
- ↑ India, Central (1907). The Central India State Gazetteer Series (अंग्रेज़ी भाषा में). Thacker, Spink.
- ↑ Viyogi; Ansari, Naval & M. Anawar (2010). History Of The Later Harappans And Silpakara Movement (2 Vols.) (अंग्रेज़ी भाषा में). Gyan Publishing House. ISBN 978-81-7835-751-5.
- ↑ R. K. Dikshit 1976, p. 3.
- ↑ जेम्स जी॰ लोक्ट्हेफेल्ड (2002). The Illustrated Encyclopedia of Hinduism: A-M. द रोसेन पब्लिकेशन समूह. p. 410. ISBN 978-0-8239-3179-8. 28 दिसम्बर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 मई 2017.
- ↑ अ आ वी० एस० कृष्णन; पी० एन० श्रीवास्तव; राजेन्द्र वर्मा (1994). Madhya Pradesh District Gazetteers: Shajapur. सरकारी प्रेस, मध्य प्रदेश. p. 12.
{{cite book}}
: CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ हरिहर पांडा (2007). Professor H.C. Raychaudhuri, as a Historian. नॉर्दन बुक सेण्टर. p. 23. ISBN 978-81-7211-210-3. 9 अगस्त 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 मई 2017.
- ↑ "Baahubali is set in Mahishmathi kingdom". 13 एप्रिल 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 मई 2017.