मिकोयान-गुरेविच मिग-25 (Mikoyan-Gurevich MiG-25) (नाटो रिपोर्टिंग का नाम: फॉक्सबैट) एक सुपरसोनिक इंटरसेप्टर और जासूसी विमान है जो विश्व मे सेवा करने वाले सबसे तेज़ सैन्य विमानों में से एक था। यह सोवियत संघ के मिकॉयन-गुरेविच ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया था। और यह मुख्य रूप से स्टेनलेस स्टील का उपयोग करने वाले निर्मित कुछ युद्ध विमानों में से एक है। यह मिखाइल गुरेविच द्वारा डिजाइन किया गया आखिरी विमान था।[2]

मिग-25
MiG-25
एक मिग-25पीयू दो-सीट ट्रेनर
प्रकार इंटरसेप्टर और जासूसी विमान
उत्पत्ति का देश  सोवियत संघ
उत्पादक मिकोयान-गुरेविच/ मिकोयान
प्रथम उड़ान 6 मार्च 1964
आरंभ 1970
स्थिति सीमित सेवा में
प्राथमिक उपयोक्तागण सोवियत वायु रक्षा बल (ऐतिहासिक)
भारतीय वायु सेना (ऐतिहासिक)
अल्जीरियाई वायु सेना
ऑपरेटर्स देखे
निर्मित 1964–1984
निर्मित इकाई 1,186[1]
के रूप में विकसित किया गया मिकोयान मिग-31

पहला प्रोटोटाइप को 1964 में उड़ाया गया था और मिकोयान-गुरेविच मिग-25 विमान ने सेना मे 1970 में प्रवेश किया था। इसकी संचालन की गति मैक 2.83 की है इसे मैक 3.2 तक बड़ाना संभव है लेकिन इंजन को कोई महत्वपूर्ण नुकसान का जोखिम न हो इसलिए इसे मैक 2.83 की संचालन की गति पर चलाते है। और इसमे एक शक्तिशाली रडार और चार एयर-टू-एयर मिसाइल सुविधाएँ है। जब पहली बार जासूसी फोटोग्राफी में मिकोयान-गुरेविच मिग-25 को देखा गया तो फोटोग्राफी मे बड़े विंग का एक विशाल और उच्च गतिशील लड़ाकू विमान को कहा गया। जब अमेरिकी डिजाइनर सिद्धांत भी वियतनाम युद्ध में प्रदर्शन के मुकाबले उच्च गतिशीलता के लिए लड़ाकू विमान विकसित कर रहे थे।

1,190 विमान के बनाने के बाद मिकोयान-गुरेविच मिग-25 का उत्पादन 1984 मे खत्म कर दिया गया था। शीत युद्ध का प्रतीक, मिग-25 सोवियत सहयोगियों और पूर्व सोवियत गणराज्यों की सेना मे शामिल रहा था। बचे हुए शेष कुछ विमानो ने रूस और कई अन्य देशों में सीमित सेवा की थी। यह विश्व का सबसे ज्यादा उड़ान भरने वाले विमानो मे से एक है।[3] और एसआर-71 जासूसी विमान के बाद दूसरा सबसे तेज चलने वाला विमान है।[4]

प्रकार संपादित करें

जासूसी और स्ट्राइक संस्करण संपादित करें

  • मिग 25आर
  • मिग 25आरबी
  • मिग 25आरबीवी
  • मिग 25आरबीटी
  • मिग 25आरबीएन
  • मिग 25आरआर
  • मिग 25आरबीके
  • मिग 25आरबीएफ
  • मिग 25आरबीएस
  • मिग 25आरबीएसएच
  • मिग 25बीएम

डिजाइन और विकास संपादित करें

शीत युद्ध के दौरान, सोवियत वायु रक्षा बलों को सोवियत संघ के रणनीतिक वायु रक्षा का कार्य दिया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दशकों में, इसका अर्थ यह नहीं कि केवल आकस्मिक सीमा के उल्लंघन से निपटना होता। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिकी जासूसी विमानों के विरूद्ध सोवियत संघ के विशाल हवाई क्षेत्र और स्वतंत्र पतन परमाणु बम वाले रणनीतिक हमलावरों से बचाव भी था। विमान के इन प्रकारों के प्रदर्शन मे लगातार सुधार किया गया था। 1950 के दशक के उत्तरार्ध में अमेरिका के लॉकहेड यू-2 के बहुत उच्च ऊंचाई उड़ने के कारण सोवियत संघ को वर्तमान में उपलब्ध टेक्नालजी से उच्च अंतराल इंटरसेप्टर विमान की आवश्यकता महसूस हुई।

विशेष विवरण संपादित करें

 

द ग्रेट बुक ऑफ फाइटर,[5] सैन्य विमान की अंतर्राष्ट्रीय निर्देशिका,[6] 1945 से लड़ाकू विमान,[1] airforce-technology.com,[7] deagel.com[8] से डेटा

सामान्य लक्षण

  • चालकदल: 1
  • लंबाई: 19.75 मी (64 फीट 10 इंच)
  • पंख फैलाव: 14.01 मी (45 फीट 11.5 इंच)
  • ऊंचाई: 6.10 मी (20 फीट 0.25 इंच)
  • पंख क्षेत्र: 61.40 मी² (660.93 फीट²)
  • खाली वजन: 20,000 किलोग्राम (44,080 पौंड)
  • उपयोगी भार: 36,720 किलोग्राम (80,952 पौंड)
  • पावर प्लांट: 2 × तुमानस्की आर-15बी-300 आफ्टरबर्न टर्बोजेट
    • मूल थ्रस्ट: 73.5 किलोन्यूटन (16,524 पौंड-बल) प्रत्येक से
    • आफ्टरबर्नर के साथ थ्रस्ट: 100.1 किलोन्यूटन (22,494 पौंड-बल) प्रत्येक से

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति:
    • उच्च ऊंचाई: मैक 3.2[9] (3,470 किमी/घंटा; 2,170 मील प्रति घंटा); मैक 2.83[9] (3,200 किमी/घंटा; 1,920 मील प्रति घंटा) (निरंतर इंजन सीमा)
    • कम ऊंचाई: मैक 0.97[उद्धरण चाहिए] (1,200 किमी/घंटा; 746 मील प्रति घंटा) [6]
  • रेंज: 1,730 किमी (1,075 मील; 935 नॉटिकल मील) आंतरिक ईंधन के साथ
  • फेरी रेंज: 2,575 किमी (1,390 मील; 1,600 नॉटिकल मील)
  • अधिकतम सेवा सीमा: 20,700 मी (67,915 फीट) चार मिसाइलों के साथ
  • आरोहन दर: 208 मी/से (40,950 फीट/मिनट)
  • विंग लोडिंग: 598 किलोग्राम/मी² (122.5 पौंड/फीट²)
  • थ्रस्ट/वजन: 0.41
  • ऊंचाई का समय: 8.9 मिनट मे 20,000 मी (65,615 फीट)
  • अधिकतम g-लोड: 4.5 g

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Wilson 2000, p. 103.
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. Super User. "Powered Aeroplanes". fai.org. मूल से 10 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 April 2015.
  4. "Global Aircraft – Top 50 Fastest Aircraft." Archived 2017-12-12 at the वेबैक मशीन The Global Aircraft Organization, 24 April 2007. Retrieved: 30 June 2011.
  5. Green and Swanborough 2001, p. 400.
  6. Frawley 2002, p. 123.
  7. [1]
  8. [2]
  9. Spick 2000