मिला जोवोविच

अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका तथा मॉडल

मिला जोवोविच (जन्म 17 दिसम्बर 1975) यूक्रेनी मूल की एक अमेरिकन मॉडल, अभिनेत्री, संगीतकार और फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। वे साइन्स फ़िक्शन (विज्ञान कथा) और ऐक्शन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

मिला जोवोविच, 2010
मिला जोवोविच, 2000

मिला जोवोविच (यूक्रेनी: Milica Jovović, मिला योवोविच) का जन्म कीव, यूक्रेन, सोवियत संघ में हुआ था। उनके पिता सर्बियन मूल के एक बच्चों के चिकित्सक थे और इन्की माँ एक रूसी मन्च अभिनेत्री थीं।[1] 1981 में, जब मिला पांच साल की थीं, उनका परिवार राजनीतिक कारणों से सोवियत संघ छोड़ कर लंदन चला गया।[2] बाद में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में सात महीने बिताने के बाद वे सैक्रिमैन्टौ, कैलिफोर्निया में जा बसे। इसके कुछ समय बाद ही उनके माता पिता का तलाक हो गया। मिला की माँ ने अभिनय के सहारे परिवार का पालन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें इसमे ज़्याद सफलता नहीं मिली। अंत में उन्होंने पैसे कमाने के लिए घरों की सफाई करने का काम शुरू कर दिया। मिला के मात-पिता दोनों ने निर्देशक ब्रायन डे पाल्मा के घर की सफ़ाई का काम किया।[3] 1994 में मिला के पिता को एक अवैध चिकित्सा बीमा से संबंधित आपरेशन में भाग लेने के लिए 20 साल जेल की सज़ा सुनाई गई। 1999 में एक अमेरिकी जेल में पांच साल बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।[4]

संयुक्त राज्य अमेरिका में पहुंचने के कुछ समय बाद ही मिला ने पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू कर दी। तीन महीनों में ही उन्होंने धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलनी सीख ली। [5] शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ से आने के लिए उन्हें स्कूल में सहपाठियों से कई ताने सहने पड़े. उन्हें एक "कॉमी" (साम्यवादी) और "रूसी जासूस" बुलाया गया और सामन्य छात्र भीड़ में वे शामिल न हो सकीं। [6]

11 साल की उम्र में मिला ने मॉडलिंग करनी शुरू की। फ़ोटोग्राफ़र जीन लॅमुएल ने उन्हें देखा और हर्ब रिट्स को आश्वस्त किया कि इन्हें लेइ मैगज़ीन के कवर पेज के लिए शूट करें। सातवीं कक्षा में 12 साल की उम्र में मिला ने स्कूल छोड़ दिया और मॉडलिंग पर अपना ध्यान केंद्रित किया। वे एक विद्रोही किशोर थीं और इस दौरा उन्होंए नशीली दवाओं का प्रयोग किया और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी भी की। [7]

रिचर्ड ऐवेडॉन ने उन्हें रेवलॉन के "मोस्ट अन्फ़ॉर्गेटेबल विमेन इन द वर्ल्ड" (Most Unforgettable Women in the World, "दुनिया में सबसे अविस्मरणीय महिलाओं") विज्ञापनों में फ़ीचर किया। इसके बाद मिला ने अपने मॉडलिंग करियर को जारी रखते हुए ल'ऑरियल (L'Oréal) सौंदर्य प्रसाधन, बनाना रिपब्लिक, क्रिस्टिआन डीओर (Christian Dior), डोना करन और वर्सेस के लिए विग्यापन किए।

1988 में मिला जोवोविच ने द नाइट ट्रेन टू काठमांडू नामक टीवी फिल्म पहली बार पेशेवर अभिनय किया। इसी साल उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म टू मून जंक्शन मे काम किया। टीवी और फ़िल्मों में अनेक छोटे-मोटे रोल्स के बाद 15 साल की उम्र में रोमान्स फ़िल्म रिटर्न टू द ब्लू लैगून (1991) में काम किया। इस फ़िल्म में अंग प्रदर्शन के लिए आलोचकों से उनकी काफ़ी बुराई की।

1993 की फ़िल्म डेज़्ड ऐन्ड कन्फ़्यूज़ड में उन्होंने बेन अफ़्लेक के साथ काम किया। साइन्स फ़िक्शन फ़िल्म द फ़िफ़्थ ऍलिमॅन्ट (1997) में वे ब्रूस विलिस के साथ नज़र आईं. द मैसेन्जरः द स्टोरी अव जोआन अव आर्क (1999) में मिला ने शीर्षक भूमिका निभाई. वीडियो खेल रूपांतर फ़िल्म सीरीज़ रेज़िडेन्ट ईविल से मिला को काफ़ी प्रसिद्धी मिलीः रेसिडंट इविल: ऐपोकेलिप्स (2004), रेसिडंट इविल: ऐक्स्टिन्क्शन (2004) और रेसिडंट इविल: आफ्टरलाइफ (2010).

स्रोत संपादित करें

  1. Milla: The world's richest model Archived 2007-12-07 at the वेबैक मशीन. रीडिफ.कॉम, 28 जुलाई 2004.
  2. मार्को लोपुसिना (1998). "Holivud je srpsko selo". स्वि स्र्बि स्वेत (Svi Srbi sveta) (सर्बियाई में). बेल्ग्रेड: प्रिन्सिप. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 86-82273-07-1. मूल से 12 सितंबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-09-07.
  3. Wang, Jen. "Thoroughly Modern Milla". California Style. मूल से 14 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-09-24. Cite journal requires |journal= (मदद)
  4. "Milla Storms Off French TV". इंटरनेट मूवी डेटाबेस. 2002-04-01. मूल से 5 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-11-19.
  5. Eaton, Anne (March 1988). "Dressed to Kill". Star. मूल से 14 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-11-02.
  6. Cushing, Colin (1996). "Just Milla, please". मूल से 14 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-10-20.
  7. Rumbold, Judy (2007-08-04). "A Slav to love". London: The Daily Telegraph. मूल से 11 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-09-24.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें