27 मार्च 2019 को, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले उपग्रह रोधी हथियार के सफल प्रक्षेपण की घोषणा की।[1] इंटरसेप्टर ने पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में 300 किलोमीटर (186 मील) की ऊँचाई पर एक परीक्षण उपग्रह को मार गिराया। इस प्रकार उपग्रह रोधी हथियार मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ। इंटरसेप्टर को ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में लगभग 05:40 यूटीसी पर प्रक्षेपित किया गया[2] और 168 सेकंड के बाद इसने अपने लक्ष्य माइक्रोसैट-आर को हिट किया।[3][4] इस ऑपरेशन को मिशन शक्ति नाम दिया गया था। मिसाइल प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (भारतीय रक्षा सेवाओं के अनुसंधान विंग) द्वारा विकसित किया गया था।[5] इस परीक्षण के साथ, भारत उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमताओं वाला चौथा राष्ट्र बन गया। भारत ने कहा कि यह क्षमता एक निवारक है और किसी भी राष्ट्र के खिलाफ निर्देशित नहीं है।[6][7]

उपग्रह रोधी मिसाइल प्रक्षेपित होते हुए

परीक्षण के बाद जारी एक बयान में, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण को पृथ्वी की निचली कक्षा में किया गया हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि परीक्षण से उत्पन्न मलबा कुछ ही हफ़्ते में पृथ्वी पर वापस आ जाए।[8][9]

परीक्षण के बाद, संयुक्त राज्य ने दोहराया कि भारत के साथ अंतरिक्ष सुरक्षा सहित अंतरिक्ष में साझा हितों को आगे बढ़ाने का इरादा रखता हैं।[10]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Solanki, Lalit (2019-03-27). "India Enters the Elite Club: Successfully Shot Down Low Orbit Satellite - The Mirk". The Mirk (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.
  2. "India says space debris from anti-satellite test to 'vanish' in 45..." Reuters (अंग्रेज़ी में). 2019-03-28. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.
  3. "Explained Mission Shakti | What is A-SAT and how it hit Microsat-R in 168 secs". OnManorama (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.
  4. "India shows off tech to 'kill' satellites, will also help tackle high-altitude missiles - Times of India". The Times of India. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-27.
  5. "Press Information Bureau". pib.nic.in. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-27.
  6. Harsh Vasani. "India's Anti-Satellite Weapons". Thediplomat.com. मूल से 1 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2019.
  7. "India successfully tests anti-satellite weapon: Modi". Theweek.in.
  8. "U.S. says studying India anti-satellite weapons test, warns on debris". Reuters (अंग्रेज़ी में). 2019-03-27. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-27.
  9. "Frequently Asked Questions on Mission Shakti, India's Anti-Satellite Missile test conducted on 27 March 2019". www.mea.gov.in. मूल से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-27.
  10. Bureau, Our. "US adopts neutral stand on 'Mssion Shakti', to continue space collaboration with India". @businessline (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-28.