मीसोआर्कियाई महाकल्प

मीसोआर्कियाई महाकल्प (Mesoarchean era) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में आर्कियाई इओन (Archean) का एक महाकल्प था, जो आज से 320 करोड़ (यानि 3.2 अरब) वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 280 करोड़ (2.8 अरब) वर्ष पहले अंत हुआ। पृथ्वी पर पाये गये सबसे प्राचीन स्ट्रोमैटोलाइट जीवाश्म इसी युग में उत्पन्न हुए थे। पृथ्वी के वायुमण्डल में कार्बन डाईऑक्साइड की सान्द्रता वर्तमान से कुछ गुना अधिक थी जिस कारण ग्रीनहाउस प्रभाव अधिक शक्तिशाली था। सूरज आज की तुलना में 70% कम कांतिमान था, इसलिए इस ग्रीनहाउस उग्रता के बावजूद तापमान आज से ज़्यादा अधिक नहीं था।[1] इस महाकल्प से पहले पेलियोआर्कियाई महाकल्प (Paleoarchean) चल रहा था और इसके बाद नियोआर्कियाई महाकल्प (Neoarchean) आरम्भ हुआ।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Stanley, Steven M (1999). Earth System History. New York: W.H. Freeman and Company. ISBN 0716728826.
  2. Bozhko, N. A. (2011). "On Two Types of Supercontinental Cyclicity". Moscow University Geology Bulletin. 66: 313–322.