मुंगेर विश्वविद्यालय

मुंगेर विश्वविद्यालय बिहार के मुंगेर जिले में स्थित एक राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय है इसकी स्थापना 18 मार्च 2018 में की गई थी मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपना कार्य 2018-19 एकेडमिक वर्ष से शुरू किया मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत 17 सरकारी कॉलेज आते हैं। जिसमे डीजे कॉलेज मुंगेर बिहार के सबसे अच्छे शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है इसका इतिहास काफी पुराना है इस कॉलेज की स्थापना अंग्रेजो द्वारा की गई थी। मुंगेर विश्वविद्यालय का मुख्यालय डीजे कॉलेज मुंगेर में ही स्थित है। मुंगेर विश्वविद्यालय को बिहार के सबसे अच्छे विश्वविद्यालय में गिना जाता है। इस विश्वविद्यालय का सत्र नियमित रहता है। विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई शुरु हो चुकी है