मुआर
बंदर महारानी, बंदर दिराजा
Muar
Bandar Maharani, Bandar Diraja
موار
بندر مهاراني، بندر دراج
मुआर is located in प्रायद्वीपीय मलेशिया
मुआर
मुआर
मलेशिया में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: जोहोर राज्य, मलेशिया
जनसंख्या (२०१०): ३,५७,१४८
मुख्य भाषा(एँ): जोहोरी मलय, अंग्रेज़ी
निर्देशांक: 2°3′00″N 102°34′00″E / 2.05000°N 102.56667°E / 2.05000; 102.56667

मुआर, जो बंदर महारानी और बंदर दिराजा भी कहलाता है, मलेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटक शहर है। यह जोहोर राज्य में है और उस राज्य के पारम्परिक राजपरिवार की राजधानी भी है। ध्यान दें कि जोहोर की प्रशासनिक राजधानी जोहोर बाहरू है, जो मुआर से भिन्न शहर है। मुआर खानेपीने के स्थान, ऐतिहासिक इमारतों और अन्य पर्यटक स्थलों से भरपूर है। यह शहर मलक्का जलसन्धि पर बसा हुआ है।[1]

नामोत्पत्ति संपादित करें

"मुआर" शब्द के स्रोत को लेकर कई धारणाएँ हैं:

  • पुरानी मलय भाषा में "मुआरा" का मतलब "चौड़ा ज्वार नदीमुख" (ऍस्चुएरी) होता था। यहाँ मुआर नदी का ज्वारनदमुख है।
  • मलय में "मुआक" का अर्थ "थका हुआ" होता है और यहाँ नदी बहुत देर तक टेढ़ी-मेढ़ी चलने से सम्भव है कि नावचालक यहाँ थक जाते हों।
  • यहाँ बहुत भारतीय व्यापारी आया करते थे और सम्भव है कि यहाँ तीन नदियों (सुंगइ मुआर, सुंगइ सेरतिंग और सुंगइ पाहांग) के कारण उन्होंने इसे तमिल भाषा में "मुनु" (तीन) और "आरु" (जल) जोड़कर "मुनार" नाम रखा हो जो परिवर्तित होकर मुआर बन गया। ध्यान दें कि दक्षिण भारत के केरल राज्य में मुन्नार का नाम इसी तरह तीन नदियों पर पड़ा है।

इस शहर का नाम "बंदर महारानी" भी रखा गया क्योंकि जब सन् १८८७ में आधुनिक मुआर का महाराजा अबु बकर ने उदघाटन किया तो महारानी फ़ातिमाह उपस्थित थीं और उन्हीं के सम्मान में नामकरण हुआ। इसे "बंदर दिराजा" भी कहते हैं हो "अधिराज" (महाराजा अधिराजा) पर रखा गया है।

चित्रदीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Muar to say goodbye to Tangkak Archived 2012-09-01 at the वेबैक मशीन, 20 November 2006, The Star (Malaysia)