मुनस्यारी तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय मुनस्‍यारी नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में धारचूला तहसील, पश्चिम में बागेश्वर जनपद की कपकोट तहसील तथा चमोली जनपद की जोशीमठ तहसील, उत्तर में चीन तथा दक्षिण में डीडीहाट और बेरीनाग तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 219 गाँव आते हैं,[1] और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 46523 है।[2]

मुनस्यारी तहसील
तहसील
देश भारत
राज्यउत्तराखंड
जनपद पिथौरागढ़ जिला
जनसंख्या (2011)
 • कुल46,523
भाषा
 • आधिकारिकहिंदी
 • बोलचाल की भाषाहिंदी, कुमाऊँनी व अन्य
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)
  1. "towns and Villages in munsiari Tehsil - Pithoragarh" [मुनस्यारी तहसील - पिथौरागढ़ में कस्बे और गांव]. census2011.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.
  2. "munsiari Tehsil Population, Caste, Religion Data - Pithoragarh district, Uttarakhand" [मुनस्यारी तहसील के जनसंख्या, जातिगत, धार्मिक आंकड़े - पिथोरागढ़ जनपद, उत्तराखंड]. censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.