मूनफॉल (अंग्रेज़ी: Moonfall) 2022 की साइंस फिक्शन फ़िल्म है।[2] इसे रोलैंड एमेरिच द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया है। इसमें हैल बेरी, पैट्रिक विल्सन, जॉन ब्रैडली, माइकल पेना, चार्ली प्लमर, केली यू, कैरोलिना बार्टज़ाक और डोनाल्ड सदरलैंड शामिल हैं।[3] यह दो पूर्व अंतरिक्ष यात्रियों के साथ-साथ एक षड्यंत्र सिद्धांतकार की कहानी है। वह लोग पृथ्वी के चंद्रमा के बारे में छिपी सच्चाई का पता लगाते हैं।[4]

मूनफॉल
निर्देशक रोलैंड एमेरिच
अभिनेता
प्रदर्शन तिथियाँ
  • फ़रवरी 4, 2022 (2022-02-04) (संयुक्त राज्य एवं यूनाइटेड किंगडम)
  • फ़रवरी 11, 2022 (2022-02-11) (भारत)
लम्बाई
130 मिनट[1]
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $138–146 मिलियन
कुल कारोबार $67.3 मिलियन

यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 11 फरवरी, 2022 को रिलीज़ की गई थी।[5] यह टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही। इसने दुनिया भर में $67 मिलियन की कमाई की और इसे आलोचकों से मिश्रित से लेकर प्रतिकूल समीक्षाएँ मिलीं।

कहानी सारांश संपादित करें

2011 में, अंतरिक्ष यात्री ब्रायन हार्पर, जोसिंडा "जो" फाउलर और नवागंतुक एलन मार्कस एक उपग्रह की मरम्मत के लिए अंतरिक्ष शटल पर हैं। एलियन का रहस्यमय झुंड उनके यान पर हमला करता है। इसमें एलन मारा जाता है और वह एलियन चंद्रमा की सतह में सुरंग बनाने लगते हैं। जो हमले में बेहोश हो चुकी होती है। ब्रायन, इस सबका का एकमात्र गवाह होता है। वह यान को पृथ्वी पर लौटाता है, लेकिन उसकी कहानी खारिज कर दी जाती है और उसे नासा से निकाल दिया जाता है।

दस साल बाद, षड्यंत्र सिद्धांतकार के.सी. हाउसमैन मानता है कि चंद्रमा कोई कृत्रिम सरंचना है। उसे पता चलता है कि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के करीब आ रही है और वह बदनाम हो चुके ब्रायन के साथ अपने निष्कर्षों को साझा करने की कोशिश करता है। नासा भी इस विसंगति का पता लगा लेती है। लेकिन के.सी. हाउसमैन सोशल मीडिया पर ये सब साझा कर देता है। इससे विश्व भर में दहशत का माहौल हो बन जाता है। जो, अब नासा की उप निदेशक है और इस असामान्यता की जांच के लिए स्पेस लांच सिस्टम पर एक अंतरिक्ष यान को भेजती है। वही एलियनों का झुंड फिर हमला कर देता है। सभी तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो जाती है।

मुख्य कलाकर संपादित करें

  • हैल बेरी — जोसिंडा फाउलर, नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री जो अब नासा के उप निदेशक के रूप में कार्यरत है
  • पैट्रिक विल्सन — ब्रायन हार्पर, पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री
  • जॉन ब्रैडली — के.सी. हाउसमैन, शौकिया शोधकर्ता
  • माइकल पेना — ब्रेंडा का पति टॉम लोपेज़
  • चार्ली प्लमर — सन्नी हार्पर
  • केली यू] — मिशेल
  • डोनाल्ड सदरलैंड — होल्डनफील्ड
  • कैरोलिना बार्टज़ाक — ब्रेंडा लोपेज़, ब्रायन की पूर्व पत्नी और सन्नी की माँ, जो वर्तमान में अपने नए पति टॉम के साथ रहती है।
  • मैक्सिम रॉय — गैब्रिएला ऑक्लेयर

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Moonfall (12A)". British Board of Film Classification. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2022.
  2. "साइंस फिक्शन पर आधारित फिल्म मूनफॉल भारत में होगी रिलीज, पृथ्वी को सर्वनाश से बचाएंगे हाले बेरी". एनडीटीवी इंडिया. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  3. "Moonfall Movie: साइंस फिक्शन पर बनी धमाकेदार फिल्म मूनफॉल, Release date, cast, Detail in Hindi". www.india.com. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  4. "क्या चांद को उसकी जगह से आगे-पीछे धकेला जा सकेगा... अगर हां तो कैसे?". आज तक. 7 फरवरी 2022. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  5. "Moonfall: साइंस-फिक्शन फिल्म 'मूनफॉल' 11 फरवरी को होगी रिलीज, कल्पनाओं की हैरतअंगेज कहानी". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें