मेरी तेरी उसकी बात

यशपाल द्वारा रचित एक उपन्यास

मेरी तेरी उसकी बात हिन्दी के विख्यात साहित्यकार यशपाल द्वारा रचित एक उपन्यास है जिसके लिये उन्हें सन् 1976 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[1]

मेरी तेरी उसकी बात  
[[चित्र:|]]
मेरी तेरी उसकी बात
लेखक यशपाल
देश भारत
भाषा हिन्दी
विषय साहित्य
प्रकाशक लोक भारती
प्रकाशन तिथि २००४

मेरी तेरी उसकी बात हिंदी उपन्यासकार यशपाल द्वारा लिखा गया उपन्यास है। इसकी पृष्ठभूमि अगस्त १९४२ का ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का विस्फोट है। यह दो पीढ़ियों से क्रान्ति की वेदना को अदम्य बनाते वैयक्तिक, पारिवारिक, सामाजिक और साम्रप्रदायिक विषमताओं की कहानी कहता है।[2] इसमें जीवन में जीर्ण रूढ़ियों की सड़ांध से उत्पन्न व्याधियों और सभी प्रकार की असह्य बातों का विरोध भी मिलता है।यह डॉ अमर सेठ एवं उसकी पत्नी उषा की कहानी है जो समाजवादी हैं पर क्रांतिकारी विचारों में विश्वास रखते हैं। अमर हिन्दू है और उषा ईसाई।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "अकादमी पुरस्कार". साहित्य अकादमी. मूल से 15 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2016.
  2. "मेरी तेरी उसकी बात, पुस्तक.ऑर्ग". मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 फ़रवरी 2014.