मेहविश हयात
मेहविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं।[3][4][5][6] उनका जन्म 6 जनवरी 1988 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। मेहविश की मां, रुखसार हयात 80 के दशक की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री थीं। महविश के सबसे बड़े भाई जीशान गायक और संगीतकार हैं। उनके दूसरे बड़े भाई, दानिश हयात भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने फैजा अशफाक से शादी की है। मेहविश हयात की बड़ी बहन अफशीन भी गायक हैं। मेहविश के गाला बिस्किट के विज्ञापन पर पाकिस्तान में बैन है।[7] एड में मेहविश हयात और सहयोगी कलाकार नजर आ रहे हैं।[8]
मेहविश हयात | |
---|---|
![]() Hayat at a talk show in 2019 | |
जन्म |
6 जनवरी 1988[1][2] कराची, Sindh, पाकिस्तान |
राष्ट्रीयता | Pakistani |
शिक्षा की जगह | University of Karachi |
पेशा |
|
मेहविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था। 2019 की टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल में मेहविश हयात 9वें नंबर पर थीं। मेहविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है। मेहविश एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक जानी मानी गायिका भी हैं। मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज़ से नवाजा गया था।[9][10]
इन्हें भी देखें
संपादित करें- मोमिना इकबाल
- सबा क़मर
- अलीज़े शाह
- नीलम मुनीर
- मोमल शेख
- जवेरिया सऊद
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Mehwish Hayat talks being happily unmarried, social media woes in latest Insta post". The Express Tribune (in अंग्रेज़ी). 7 January 2021. Retrieved 15 February 2021.
- ↑ Hirani, Shireen (2012-06-08). "Top Model Mehwish Hayat Full Profile". Style.Pk. Retrieved 2021-02-13.
- ↑ "37 की उम्र में अपने से 27 साल बड़े दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा महविश हयात का नाम, यहां देखिए ग्लैमरस तस्वीरें".
- ↑ https://timesofindia.indiatimes.com/videos/entertainment/hindi/all-you-need-to-know-about-pakistani-actress-mehwish-hayat-whose-bra-colour-sparked-a-massive-debate-on-social-media/videoshow/85458040.cms
- ↑ https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/top-pakistani-actress-without-makeup-picture-will-make-you-amaze?pageId=4
- ↑ https://hindi.asianetnews.com/gallery/celebs/when-pakistani-actress-mehwish-hayat-fans-insulted-priyanka-chopra-kpg-qbe7xh#image1
- ↑ "बिस्किट के ऐड में दाऊद की 'गर्लफ्रेंड' का डांस, पाकिस्तान में मच गया बवाल".
- ↑ "विज्ञापन पर विवाद:पाकिस्तान में बिस्किट के विज्ञापन पर बैन के बाद लोग नाराज; एक सोशल एक्टिविस्ट ने कहा- बिस्किट के एड से डर गया मुल्क".
- ↑ https://www.jansatta.com/international/dawood-ibrahim-worried-after-exposes-relationship-with-pakistani-actress-mehwish-hayat/1505841/
- ↑ https://www.jansatta.com/crime-news-hindi/pakistani-actress-mehwish-hayat-relationship-with-don-dawood-ibrahim-gangster-gudiya-pm-imran-khan/1656865/
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंमेहविश हयात से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |