मैक्स वेबर
मैक्स वेबर (जर्मन : Maximilian Carl Emil "Max" Weber ; 21 अप्रैल 1864 - 14 जून 1920) एक जर्मन समाजशास्त्री और राजनीतिक अर्थशास्त्री थे। इन्हें आधुनिक समाजशास्त्र के जन्मदाताओं में से एक भी माना जाता है।
मैक्स वेबर नौकरशाही का व्यवस्थित अध्ययन करने वाले प्रथम जर्मन समाजशास्त्री थे। इन्होंने सैद्धांतिक ढांचे के रूप में नौकरशाही का अध्ययन किया। वेबर ने अपनी पुस्तक ‘सामाजिक और आर्थिक संगठन का सिध्दांत’ (The Theory of Economic and Social Organizations) में नौकरशाही के आदर्श प्रकार का वर्णन किया जिसके अंतर्गत नौकरशाही को प्रशासन की तर्कपूर्ण (Rational) व्यवस्था माना है। उन्होंने सत्ता के वर्गीकरण का प्रयास किया तथा यह माना कि नौकरशाही सिद्धान्त, प्रभुत्व (authority) के सिद्धान्त का ही एक अंग है। वेबर का मानना था कि नौकरशाही संगठन के प्रशासन और स्थापना में प्रभावी ढंग से सहायता करती है।
मैक्स वेबर का जन्म 21 अप्रैल, 1864 में पश्चिमी जर्मनी के कपड़ा निर्माण से जुड़े एक व्यवसायिक परिवार में हुआ। उनके पिता एक सुप्रसिद्ध न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय उदार दल के प्रमुख नेता थे। सन् 1882 में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने हीडलवर्ग (Heidelberg) विश्वविद्यालय से कानून का अध्ययन किया। कानून में डॉक्टरेट के बाद बर्लिन विश्वविद्यालय में कानूनी प्रशिक्षक/प्राध्यापक के पद पर कार्य किया। सन् 1920 में इनका निधन हो गया।
सामाजिक संस्था के रूप में धर्म की प्रकृति कार्यों, परिणामों को गहन व्याहारिक अंतरादृष्टि प्रदान करने में मैक्स वेबेर का बहुत बड़ा योगदान है।
कृतियाँसंपादित करें
वेबर एक प्रगतिशील दृष्टिकोण के व्यक्ति थे, अत: उन्होंने अपनी रचनाओं में मुख्य ध्यान विश्लेषणात्मक तथा व्यवस्थित अध्ययन कर दिया। वह सदैव व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने पर बल देते थे। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-
- द प्रोटेस्टेण्ड एथिक एंड द स्पिरिट ऑफ कैप्टिलीज़म (1905)
- द रिलीज़न ऑफ इंडिया 1916
- द रिलीज़न ऑफ चाइना 1916
- द थ्योरी ऑफ सोसियल एन्ड इकनोमिक ऑर्गनाइजेशन 1922
- द सिटी 1922
- ऐंनसीएन्ट जुडेइजम (प्राचीन यहूदी धर्म)
- एसेज़ इन सोशियोलॉजी
- द मैथेडॉलॉजी ऑफ सोसियल सांइसेज
- जनरल इकनोमिक हिस्ट्री
- द रेसनल एन्ड सोसियल फाउंडेशन ऑफ म्यूजिक
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- Large collection of the German original texts
- Large collection of the German original texts
- Large collection of English translations
- Another collection of English translations
- A comprehensive collection of English translations and secondary literature
- Notes on several of Weber's works, merged into one text file
- Max Weber Reference Archive
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |