मैदान वरदक प्रान्त

मैदान वरदक, मैदान वरदग या केवल वरदक (फ़ारसी: میدان وردک‎, अंग्रेजी: Maidan Wardak) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९,९३४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५.४ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी मैदान शहर (میدان ښار) नामक नगर है। यहाँ के अधिकतर लोग पश्तून हैं और पश्तूनों के वरदक क़बीले के ऊपर ही इस प्रान्त का नाम रखा गया है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी यहाँ से निकलने वाले काबुल-कंदहार के आसपास के इलाक़े में बस्ती है और बाक़ी पहाड़ी स्थानों पर आबादी बहुत कम घनी है।

अफ़्ग़ानिस्तान का मैदान वरदक प्रान्त (लाल रंग में)

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the Wayback Machine, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011