मॉर्बियस (फ़िल्म)

फ़िल्म

मॉर्बियस एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के इसी नाम के चरित्र पर आधारित है। फ़िल्म का निर्माण कोलंबिया पिक्चर्स ने मार्वल के साथ मिलकर किया है, जबकि इसका वितरण सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग ने किया है। वेनम (2018) के बाद यह सोनी के मार्वल यूनिवर्स में दूसरी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन डैनियल एस्पिनोसा ने मैट शज़ामा एवं बर्क शार्पलेस और आर्ट मार्कम एवं मैट हॉलोवे की एक पटकथा पर किया है, और जैरेड लेटो, मैट स्मिथ, एड्रिया अर्जोना, जैरेड हैरिस, अल मैड्रिगल, और टायरीस गिब्सन ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। फ़िल्म डॉक्टर माइकल मॉर्बियस पर आधारित है, जो एक दुर्लभ रक्त रोग के उपचार के प्रयास में स्वयं को एक प्रकार के पिशाच में बदल देता है।

मॉर्बियस

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक डैनियल एस्पिनोसा
पटकथा
कहानी
  • मैट शज़ामा
  • बर्क शार्पलेस
निर्माता
अभिनेता
छायाकार ऑलिवर वुड
संगीतकार जॉन एक्स्ट्राण्ड
निर्माण
कंपनियां
वितरक सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग
प्रदर्शन तिथियाँ
  • जनवरी 22, 2022 (2022-01-22) (संयुक्त राज्य)
देश संयुक्त राज्य
भाषा अंग्रेजी

वेनम (2018) से प्रारम्भ होने वाले स्पाइडर-मैन पात्रों की फ़िल्मों के एक नये शेयर्ड यूनिवर्स की योजनाओं की घोषणा करने के बाद, सोनी के मॉर्बियस पर आधारित एक फ़िल्म विकसित करने का खुलासा हुआ था। शज़ामा और शार्पलेस ने नवम्बर 2017 तक पटकथा लिख दी थी, जिसमें मार्कम और हॉलोवे बाद में शामिल हुए। लेटो और एस्पिनोसा आधिकारिक तौर पर जून 2018 में फ़िल्म से जुड़े। लन्दन में फरवरी 2019 में निर्माण आरम्भ होने से पहले आगे की कास्टिंग के साथ काम हुआ। फिल्मांकन जून 2019 में पूरा हुआ था।

मॉर्बियस को 31 जुलाई 2020 को संयुक्त राज्य में जारी किया जाना निर्धारित है।

संक्षेप संपादित करें

एक दुर्लभ रक्त रोग से पीड़ित, माइकल मॉर्बियस एक खतरनाक इलाज की कोशिश करता है जो उसे एक तरह के पिशाच में बदल देता है।[1]

पात्र संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ramirez II, Hector (January 14, 2020). "Morbius: Sony Releases Spider-Verse Vampire Film's Official Summary". Comic Book Resources. मूल से January 15, 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 18, 2020.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें