मो यान

चीनी उपन्यासकार, लेखक एवं नोबेल लौरेट

गुआन मोये (जन्म १७ फरवरी १९५५) एक चीनी उपन्यासकार और लघु कथा लेखक हैं। वे अपने साहित्यिक उपनाम मो यान से जाने जाते है और २०१२ के साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता है। इस श्रेणी मे पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे पहले चीनी नागरिक बने; हालांकि २००० के वीजेता गौ चिंजयान का जन्म चीन में हुआ पर वे फ्रांसीसी नागरिक है।[1][2]

मो यान
सन् २००८ में मो यान
जन्मगुआन मोये (管谟业)
17 फ़रवरी 1955 (1955-02-17) (आयु 69)
चीन
दूसरे नाममो यान
पेशासाहित्यकार
भाषाचीनी
राष्ट्रीयताचीनी
शिक्षापीपल्स लिबरेशन आर्मी अकेडमी ऑफ आर्ट (1986)
बीजिंग विश्वविद्यालय (१९९१)
काल१९८१ - वर्तमान
खिताबसाहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता
२०१२

जीवन और साहित्य संपादित करें

मो यान का जन्म १७ फरवरी १९५५ को एक कृषि परिवार में हुआ। १२ वर्ष कि आयू में उन्होने पढाई छोड खेती में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने १९८१ में अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित की, लेकिन १९८७ में रेड शॉरगम से उन्हे साहित्यिक सफलता मिली। ये उपन्यास १९३० के दशक में चीन पर जब जापान ने हमला किया था उस काल पर आधारीत है।[3]

उपन्यास
  • १८९६ - रेड शॉरगम
  • १९८८ - थे गार्लिक बल्लाड्स
  • १९८८ - थर्टीन स्टेप्स
  • १९९३ - द हेर्बीवोरस फॅमिली
  • १९९३ - थे रिपब्लिक ऑफ़ वाइन
  • १९९५ - बिग ब्रेस्ट्स एंड वाइड हिप्स
  • १९९९ - रेड फारेस्ट
  • २००१ - सन्डलवुड डेथ
  • २००३ - पाउ!
  • २००६ - लाइफ एंड डेथ अरे वेअरिंग में आउट
  • २००९ - फ्रॉग
कहानी और उपन्यासीका संग्रह
  • १९८१-१९८९ - व्हाइट डॉग एंड द स्विंग (३० कहानीयां)
  • १९९०-२००५ - मीटिंग द मास्टर्स (४५ कहानीयां)
  • जॉय (८ उपन्यासीका)
  • द वुमन विथ फ्लावर्स (८ उपन्यासीका)
  • शिफू: यू विल डू एनीथिंग फॉर अ लाफ (९ उपन्यासीका)
अन्य
  • १९८१-२०११ द वॉल कॅन सिंग (६० निबंधों का संग्रह)
  • ओर जिन्ग के (नाटक)
  • ब्रोकन फिलोसोफी (भेंट वार्ता)
  • इअर्स टु रीड (भाषण)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "मो यान : नोबेल विजेता की दिलचस्प दास्तान". अभिगमन तिथि २० सितंबर २०१७.
  2. "चीन के मो यान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार". १२ अक्टूबर २०१२. मूल से 18 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० सितंबर २०१७.
  3. एलिसन फ़ल्ड (११ अक्टूबर २०१२). "Mo Yan wins Nobel prize in literature 2012". द गार्डियन. मूल से 14 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० सितंबर २०१७.