यमक अलंकार

एक ही शब्द का प्रयोग दो बार और दोनों बार अर्थ अलग।

जब एक शब्द प्रयोग दो बार होता है और दोनों बार उसके अर्थ अलग-अलग होते हैं तब यमक अलंकार होता है।[1]

उदाहरण संपादित करें

  • सजना है मुझे सजना के लिए
  • काली घटा का घमंड घटा।

ऊपर के वाक्य में आप देख सकते हैं की ‘घटा’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। पहली बार ‘घटा’ शब्द का प्रयोग बादलों के काले रंग की और संकेत कर रहा है।

दूसरी बार ‘घटा’ शब्द बादलों के कम होने का वर्णन कर रहा है। अतः ‘घटा’ शब्द का दो बार प्रयोग और अलग अलग अर्थ के कारण उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार की छटा दिखती है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ruchi (30 जून 2023). "यमक अलंकार की परिभाषा, अर्थ, लक्षण एवं उदाहरण | Yamak Alankar". Studynotesbook.