यारो का टशन
यारो का टशन भारतीय हिन्दी धारावाहिक कार्यक्रम है, जिसका प्रसारण सब टीवी पर होने वाला है। यह 26 जुलाई 2016 से शाम 7:30 बजे प्रसारित होगा। इसमें मुख्य किरदार में अनुरुद्ध दवे हैं, जो यारो की भूमिका निभा रहे हैं।
यारो का टशन | |
---|---|
शैली | हास्य |
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | 1 |
प्रसारण | |
मूल चैनल | सब टीवी |
कहानीसंपादित करें
यारो एक 22 वर्ष का रोबोट है, जो इंसान बनना चाहता है। उसके पिता प्रोफेसर गोवर्धन अग्रवाल (राकेश बेदी) एक रोबोट विशेषज्ञ हैं, जो यारो को अपने बेटे के रूप में बनाते हैं और एक कृत्रिम ह्रदय भी लगा देता है। यारो के पास कई शक्तियाँ भी होती है। लेकिन वह उन शक्तियों के बारे में धीरे धीरे जानता है।
कलाकारसंपादित करें
- अनुरुद्ध दवे - यारो
- राकेश बेदी - प्रोफेसर गोवर्धन अग्रवाल
- मालिनी कपूर - बीना अग्रवाल
- मनीष मिश्रा - पप्पी सर
- उमेश बाजपेयी - चतुर्वेदी चिन्तामणि
- जयश्री सोनी - डॉली
- सलीम जैदी - इंस्पेक्टर दुबे
- माहिरा शर्मा - शिल्पी
- शिवम शर्मा / अभिषेक शर्मा - अमर
- धीरज गुम्बर - प्रेम