यूसुफ़ शेख (1948-2017) एक प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे। वे इस भाषा में अपनी काव्य रचनाओं के लिए जाने जाते हैं।

यूसुफ़ शेख
जन्म01 अगस्त 1948
मौतसितम्बर 30, 2017(2017-09-30) (उम्र 69)
भाषाकोंकणी
निवासपणजी
राष्ट्रीयताभारतीय
विधाकोंकणी साहित्य
उल्लेखनीय कामsघंटी (काव्य संग्रह)

जन्म और जीवन का मुख्य कार्य संपादित करें

शेख का जन्म पहली अगस्त 1948 को हुआ। वे मंगलुरु के आकाशवाणी केंद्र के कार्यक्रम अध्यक्ष और दूरदर्शन के पूर्व स्टेशन निर्देशक रह चुके हैं।[1]

कोंकणी साहित्य में रुचि संपादित करें

शेख कोंकणी साहित्य में रुचि के लिए जाने जाते हैं। उनका पहला कविता संग्रह "घण्टी" 1982 में छपा। उनकी काव्य रचनाएँ राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा छपने वाली काव्य संग्रहों में छापी जा चुकी हैं। [1]

अनुवाद संपादित करें

शेख ने अपने धार्मिक ग्रन्थ पवित्र कुरआन के तीसवें और अंतिम भाग का कोंकणी भाषा में अनुवाद किया।[1]


देहान्त संपादित करें

यूसुफ़ शेख का 69 वर्ष की आयु में 30 सितम्बर 2017 को देहान्त हो गया।[1]

सन्दर्भ संपादित करें