रसायन विज्ञान में योगोत्पाद[1] या अडक्ट (Adduct) उस उत्पाद को कहते हैं जब किसी अभिक्रिया में दो या दो से अधिक भिन्न अणुओं का उत्पाद एक उत्पाद होता है और अभिक्रिया में अन्य कुछ नहीं बचता। अर्थात् इस अभिक्रिया में शामिल सभी घटक अणु मिलकर एक अणु अथवा यौगिक का निर्माण करते हैं।[2] इस उत्पाद को एक अलग रासायनिक स्पीशीज़ माना जाता है। उदाहरण के लिए सोडियम बाइसल्फाइट को एल्डिहाइड के साथ मिलाने पर सल्फ़ोनेट उत्पाद के रूप में प्राप्त होता है। इसे विभिन्न अणुओं के सीधे संयोजन से उत्पन्न एक एकल उत्पाद के रूप में देखा जा सकता है जिसमें अभिक्रिया में शामिल सभी अणुओं के परमाणु शामिल होते हैं।

योगोत्पाद में अक्सर लुईस अम्ल और लुईस क्षार बनते हैं।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. ऐल्कोहॉल, फ़ीनॉल और ईथर (PDF). राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्. पृ॰ 9. अभिगमन तिथि 27 फ़रवरी 2024.
  2. IUPAC, Compendium of Chemical Terminology, 2nd ed. (the "Gold Book") (1997). Online corrected version:  (2006–) "adduct".
  3. Housecroft, Catherine E.; Sharpe, Alan G. (2008). "Acids, bases and ions in aqueous solution". Inorganic Chemistry (3rd संस्करण). Harlow, Essex: Pearson Education. पृ॰ 199. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-13-175553-6.