रजनी (धारावाहिक)

दूरदर्शन धारावाहिक

दिवंगत फिल्म व टीवी कलाकार प्रिया तेंदुलकर द्वारा अभिनीत रजनी दूरदर्शन पर रविवार को प्रसारित होने वाला अत्यंत लोकप्रिय धारावाहिक था। इसके निर्देशक बासु चटर्जी थे। इसमें उनके पति की भूमिका वास्तविक जीवन में उनके पति करण राज़दान ने निभाई थी, पुत्री की भूमिका बाल कलाकार बेबी गुड्डु ने की थी। धारावाहिक का शीर्षक गीत आशा भोंसले ने गाया था। बासू प्रारंभ में इस भूमिका के लिये अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे को लेना चाहते थे पर वे इस प्रकल्प को समय न दे सकीं।[2]

रजनी
चित्र:Rajani TV series poster.jpg
निर्देशकबासु चटर्जी
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या2
एपिसोड कि संख्या26[1]
उत्पादन
कैमरा सेटअपएकल कैमरा
प्रसारण अवधि22 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कदूरदर्शन राष्ट्रीय
प्रकाशित1985 (1985)
प्रकाशितwriter मन्नू भंडारी
प्रकाशितwriter मन्नू भंडारी
प्रकाशितwriter मन्नू भंडारी

रजनी एक आम गृहणी की समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ की रोज की जंग की कहानियाँ दिखाई जाती थी, धारावाहिक होने के उपरांत भी आम तौर पर एक एपीसोड में एक ही प्रहसन दिखाया जाता था। रजनी ने समाज पर भी खासा प्रभाव डाला और लोगों को इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोहा लेने की प्रेरणा दी। 2002 में प्रिया की असमय मृत्यु पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, "रजनी के रूप में उनकी जिहादी भूमिका ने अनेक सामाजिक मुद्दों को मुखरित किया"।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Kavita Awaasthi (January 21, 2016). "How the late Priya Tendulkar took the nation by storm in Rajani". Hindustan Times.
  2. "बासू चटर्जी का आधिकारिक जालस्थल". मूल से 27 जनवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 फ़रवरी 2008.
  3. "बीबीसी हिन्दी पर प्रिया के देहावसान का समाचार". मूल से 26 दिसंबर 2003 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 फ़रवरी 2008.