रफीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार

ऱफीगंज विधानसभा क्षेत्र-224 वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह विजयी हुए। यह विधानसभा क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद जिले के अंतर्गत है।इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऱफीगंज और मदनपुर प्रखण्ड शामिल है। ऱफीगंज प्रखंड 23 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय है। यह जिले से 40 km दूर पश्चिम दक्षिण में स्थित है तथा NH 2 से मात्र 20 km दूर है। तथा देव सूर्यमन्दिर मात्र 30 km की दूरी पर स्थित है। ऱफीगंज जिले का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जो काफी प्रसिद्ध है। ऱफीगंज से जिले के सभी प्रखंड के लिए वाहन चलते है। जिले में दूसरे नम्बर पर का हाई स्कूल ऱफीगंज में ही राजकीय रानी ब्रजराज 2 विद्यालय स्थित है।

रफीगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र
—  विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य बिहार
ज़िला औरंगाबाद