रमाबाई आम्बेडकर
रमाबाई भीमराव आंबेडकर ( 07 फ़रवरी 1898 - २७ मई १९३५) भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।[1]
रमाबाई आम्बेडकर | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
07 फ़रवरी 1898 वणंदगाव, रत्नागिरी |
मृत्यु |
मई 27, 1935 | (उम्र 37)
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जातीयता | मराठी |
जीवनसाथी | भीमराव आम्बेडकर |
बच्चे | यशवंत आम्बेडकर |
जीवनसंपादित करें
रमाबाई का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता भिकु धुत्रे (वलंगकर) व माता रुक्मिणी इनके साथ रमाबाई दाभोल के पास वंणदगांव में नदीकिनारे महारपुरा बस्ती में रहती थी। उन्हेॅ ३ बहनें व एक भाई - शंकर था। रमाबाई की बडी बहन दापोली में रहती थी। भिकु दाभोल बंदर में मछलिओं से भरी हुई टोपलिया बाजार में पोहचाते थे। उन्हें छाती का दर्द था। रमा के बचपन में ही उनकी माता का बिमारी से निधन हुआ था। माता के जाने से बच्ची रमा के मन पर आघात हुआ। छोटी बहण गौरा और भाई शंकर तब बहूत ही छोटे थे। कुछ दिन बाद उनके पिता भिकु का भी निधन हुआ। आगे वलंगकर चाचा और गोविंदपुरकर मामा इन सब बच्चों को लेकर मुंबई में चले गये और वहां भायखला चाळ में रहने लगे।
सुभेदार रामजी आंबेडकर यह अपने पुत्र भीमराव आंबेडकर के लिए वधू की तलाश कर रहे थे। वहां उन्हे रमाबाई का पता चला, वे रमा को देखने गये। रमा उन्हें पसंद आई और उन्होंने रमा के साथ अपने पुत्र भीमराव की शादी कराने का फैसला कर लिखा। विवाह के लिए तारिख सुनिश्चित कि गई और अप्रैल १९०६ में रमाबाई का विवाह भीमराव आंबेडकर से सपन्न हुआ। विवाह के समय रमा की आयु महज ९ वर्ष एवं भीमराव की आयु १४ वर्ष थी और वे ५ वी अंग्रेजी कक्षा पढ रहे थे।
निधनसंपादित करें
२७ मई १९३५ को सुबह के ९ बजे रमाईबाई का निधन हुआ।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ मुरलीधर खजने (१५ अप्रैल २०१६). "The life and times of Ramabai Ambedkar" [रमाबाई अम्बेडकर का जीवन और समय] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. मूल से 13 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ फ़रवरी २०१७.