रमेश ठाकुर या रमेश ठाकुर पत्रकार (जन्म नाम रमेश सिंह) एक भारतीय वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और ब्लॉगर है। जिनका जन्म १० [1] अगस्त १९८३ को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। इन्होंने अपने पत्रकारिता कैरियर भारत के कई जाने माने समाचार पत्रों के लिए कार्य किया।

रमेश ठाकुर
जन्म रमेश सिंह
10 अगस्त 1983 (1983-08-10) (आयु 40)
पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारत भारतीय
नागरिकता भारतीय
शिक्षा

बीकॉम पीलीभीत से

पत्रकारिता, दिल्ली विश्वविद्यालय से
पेशा पत्रकार और लेखक
कार्यकाल २००४ - वर्तमान
गृह-नगर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत
प्रसिद्धि का कारण पत्रकारिता
जीवनसाथी भावना सिंह
बच्चे

पत्रकारिता कैरियर संपादित करें

पत्रकार रमेश ठाकुर ने वर्ष २००५ से दिल्ली में दूरदर्शन के रिसर्च विभाग से शुरूआत थी इसके बाद इन्होंने २००९ में ए टू जेड न्यूज चैनल में बतौर रिसर्च हेड के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात पत्रकार ठाकुर ने [2] कुछ समय ईटीवी में भी कार्य किया था। इसके लावा प्रिंट मीडिया का रूख किया। इन्होंने भारत में प्रकाशित होने वाला राष्ट्रीय समाचार पत्र अमर उजाला नामक समाचार पत्र दिल्ली से भी पत्रकारिता की। बाद में वर्ष २०११ [1] इन्होंने राष्ट्रीय समाचार पत्रदैनिक जागरण में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में किया और वर्ष २०१३ में फरीदाबाद स्थानांतरण हो जाने के बाद इन्होंने दैनिक जागरण समाचार पत्र को छोड़ दिया था। ठाकुर ने बाद में हाई अलर्ट व्यूज नामक साप्ताहिक अखाबर का संचालन भी शुरू किया है।[3] ये राष्ट्रीय समाचार पत्र जनसत्ता के लिए भी लिखते हैं।[4][5]

वर्तमान में कार्य संपादित करें

पत्रकार रमेश ठाकुर पिछले १२ वर्षों से लगातार [6] राजनैतिक, स्वास्थ्य, संचार, अपराध, पर्यटन, पर्यावरण आदि देश की मार्मिक ज्वलंत मुद्दों पर तकरीबन सभी लीडिंग [7] अखबारों व प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में नियमित रूप से लेख एवं आलेख लिखते आ रहे हैं। इन्होंने विशेष रूप से नवभारत टाइम्स, मुंबई सामना, दैनिक जागरण,[8]राज एक्सप्रेसडेली न्यूज़ के लिए नियमित नामचीन हस्तियों के साक्षात्कार किया करते हैं। इसके अलावा पत्रकार रमेश ठाकुर देश का जाना माना समाचार चैनल आज तक न्यूज चैनल[9]आईबीएन7 चैनल की डिजिटल विंग के लिए आमंत्रित विशेष रपट लिखते आ रहे है। इन्होंने आकाशवाणी के कई स्टेशनों पर केजुअल के तौर पर भी काम बहुत कार्य किया है।[10][11]शिवसेना के मुखपत्र 'सामना ' में इनका वीकली कॉलम 'राजधानी लाइव' इस समय काफी चर्चित है, जो प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित होता है। इसमें राजधानी दिल्ली में हफ्ते में घटित सियासी घटनाओं को रेखांकित किया जाता है।[12][13] साल 2019 को साउथ अफ्रीका स्थित जांबिया विश्वविधायल ने रमेश ठाकुर को डाॅक्टरेट उपाधी से नवाजा है।

सम्मान संपादित करें

रमेश ठाकुर को दैनिक जागरण [14] में रहते समय अपनी अच्छी पत्रकारिता के लिए इंडिया बुक आफॅ रिकार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वर्ष २०१४ में कलमकार अवार्ड मिला। वर्ष २०१६ में दा हीरो पुरस्कार से नवाजा गया और साल जनवरी २०१७ में सोसायटी डेवलेपमेंट [15][16] पुरस्कार-२०१७ से भी नवाजे गए थे।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "रमेश ठाकुर भारतीय भाषाई समाचार पत्र संगठन के सदस्य मनोनीत". मूल से 16 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.
  2. "Journalist Ramesh Thakur awarded by society development award". मूल से 15 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.
  3. "CHHATTISGARH पत्रकार सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  4. जनसत्ता. "रमेश ठाकुर" [Ramesh Thakur Journalist]. मूल से 16 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.
  5. नवभारत टाइम्स. "रमेश ठाकुर और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का इंटरव्यू" [Ramesh Thakur Interview with Bepal PM Sher Bahadur Deuba]. मूल से 16 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.
  6. "रमेश ठाकुर का लेख- उज्मा पर फैसला बदलाव की आहट". मूल से 15 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.
  7. नमामि भारत. "दिल्ली के कॉरेस्पोंडेंटड ऑफ दी ईयर चुने गए पत्रकार रमेश ठाकुर". मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  8. डेली हंट. "मरूथल गैंगरेप की घटना जिसने देखी उसको पत्रकार रमेश ठाकुर ने खोजा". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  9. आई चौक. "Ramesh Thakur Journalist" [रमेश ठाकुर पत्रकार]. मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  10. द वायर. "Journalist Ramesh Thakur". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  11. नवभारत टाइम्स. "रॉयस्टन मार्टिन के साथ रमेश ठाकुर का साक्षात्कार- भारत में घटने के बदले बढ़ रहा है कुपोषण". मूल से 15 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.
  12. "पत्रकारों की सुरक्षा मांग को लेकर पत्रकारों ने निकाला शांति मार्च". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  13. न्यूज़ 18. "रमेश ठाकुर". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  14. हिन्दी सामना. "रमेश ठाकुर - दिवाली पर खामोश दिल्ली". मूल से 18 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्तूबर 2017.
  15. "बहुदलीय लोकतंत्र के करिश्माई नेता अटलजी". मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2017.
  16. प्रभात खबर. "रमेश ठाकुर - अनोखी पहल रोटी बैंक". मूल से 15 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2017.