राघवेन्द्र सिंह चौहान

राघवेन्द्र सिंह चौहान (जन्म 24 दिसंबर 1959) एक भारतीय न्यायाधीश हैं। वर्तमान में, वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।[1] वह तेलंगाना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं।[2] उन्होंने तेलंगाना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। वे राजस्थान उच्च न्यायालय, कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे हैं। उनका मूल उच्च न्यायालय राजस्थान उच्च न्यायालय है।

न्यायमूर्ति

राघवेंद्र सिंह चौहान


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
7 जनवरी 2021
द्वारा नामांकित शरद अरविंद बोबडे
द्वारा नियुक्त राम नाथ कोविंद

तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
कार्यकाल
22 जून 2019 – 6 जनवरी 2021
द्वारा नामांकित रंजन गोगोई

तेलंगाना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
कार्यकाल
3 April 2019 – 21 June 2019
पूर्व अधिकारी टी॰ बी॰ राधाकृष्णन

कार्यकाल
8 नवंबर 2018 – 2 अप्रैल 2019
द्वारा नामांकित रंजन गोगोई

कार्यकाल
10 मार्च 2015 – 7 नवंबर 2018
द्वारा नामांकित एच एल दत्तु

कार्यकाल
13 जून 2005 – 9 मार्च 2015
द्वारा नामांकित रमेश चन्द्र लहोटी

जन्म 24 दिसम्बर 1959 (1959-12-24) (आयु 64)

करियर संपादित करें

राघवेन्द्र सिंह चौहान जन्म 24 दिसंबर 1959 को हुआ था। उन्होंने 13 नवंबर 1983 को राजस्थान उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र आपराधिक और सेवा मामलों में है।

उन्हें 13 जून 2005 को राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। जबकि 24 जनवरी, 2002 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। फिर उन्हें 10 मार्च 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद उन्हें 8 नवंबर 2018 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया।

3 अप्रैल 2019 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। और 22 जून 2019 को उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

31 दिसंबर 2020 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 7 जनवरी 2021 को शपथ ली।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Raghvendra Singh Chauhan to take over as ACJ of Telangana HC". Bar & Bench. 2019-03-28. अभिगमन तिथि 2019-04-09.
  2. "Telangana high court bids farewell to its first Chief Justice - Times of India". The Times of India. अभिगमन तिथि 2019-04-09.