राजकुमार जेम्स, वेसेक्स के अर्ल
ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य
जेम्स, वेसेक्स के अर्ल[1][2] (पूरा नाम:जेम्स ऐलेग्ज़ैंडर फ़िलिप थ़ीओ माउण्टबेटन-विन्ज़र) राजकुमार एडवर्ड, एडिनबर्ग के ड्यूक और सोफ़ी, एडिनबर्ग की डचेस के छोटा और एकलौता पुत्र है। वह एलिज़ाबेथ द्वितीय का सबसे छोटा पोता है। जेम्स का जन्म १७ दिसंबर २००७ में फ़ॉर्मली पार्क अस्पताल, सरी, इंग्लैंड में हुआ था। उनका बपतिस्मा संस्कार १९ अप्रैल २००८ को विंडसर कासल, बर्कशायर में किया गया था। अपने जन्म के समय वो अपनी दादी, रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के बाद ब्रिटिश सिंघासन पर उत्तराधिकार के अनुक्रम में आठवें स्थान पर थे; वेल्स के राजकुमार जॉर्ज, वेल्स की राजकुमारी शार्लट और वेल्स के राजकुमार लुइस के जन्म के बाद, वर्त्तमान समय में वो चौदहवें स्थान पर हैं। वो अपनी बड़ी बहन और माता-पिता के साथ बॅगशॉट् पार्क, सरी में रहते हैं।
जेम्स माउण्टबैटन-विंड्सर | |||||
---|---|---|---|---|---|
वेसेक्स के अर्ल | |||||
![]() जेम्स, वेसेक्स के अर्ल | |||||
जन्म | 17 दिसम्बर 2007 फ़ॉर्मली पार्क अस्पताल, सरी, इंग्लैंड | ||||
| |||||
घराना | विंडसर घराना | ||||
पिता | राजकुमार एडवर्ड, एडिनबर्ग के ड्यूक | ||||
माता | सोफ़ी, एडिनबर्ग की डचेस | ||||
धर्म | चर्च ऑफ़ इंग्लैंड |
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "The Countess of Wessex – Marriage and family". The official website of the British Monarchy. 2008–2009. Archived from the original on 3 दिसंबर 2010. Retrieved 4 April 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "Special Report , 1999 , 06/99 , royal wedding , Wessex titles for Edward and Sophie". बीबीसी न्यूज़. 19 June 1999. Archived from the original on 13 मार्च 2012. Retrieved 30 October 2010.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंयह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |