राजीव राय

भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म संपादक (जन्म:1955)

राजीव गुलशन राय (जन्म: 18 जुलाई 1955) भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म संपादक हैं। वह फिल्म निर्माता गुलशन राय के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स के तहत कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनमें युद्ध (1985), त्रिदेव (1989), विश्वात्मा (1992), मोहरा (1994), गुप्त (1997) प्यार इश्क और मोहब्बत (2001) और असंभव (2004) शामिल हैं।

राजीव राय

अर्जुन रामपाल और प्रियंका चोपड़ा के साथ असंभव (2004) का संगीत जारी करते हुए राजीव राय (केन्द्र में)।
जन्म 18 जुलाई 1955 (1955-07-18) (आयु 69)
पेशा फ़िल्म निर्देशक
कार्यकाल 1982–2004
2022–वर्तमान
जीवनसाथी सोनम (वि॰ 1991; वि॰वि॰ 2016)
बच्चे 1

1991 से 2016 तक अभिनेत्री सोनम उनकी पत्नी थी। उनके साथ उनका एक बेटा है।

उन्होंने 1985 मे एक्शन फिल्म युद्ध से निर्देशक के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने एक्शन और थ्रिलर शैलियों में कई हिट फिल्मों का लेखन और निर्देशन किया। उनमें त्रिदेव (1989) विश्वात्मा (1992) मोहरा (1994) और गुप्त (1997) उल्लेखनीय हैं। उनकी फिल्में कल्याणजी-आनंदजी (त्रिदेव में) और विजू शाह द्वारा रचित गीतों के लिये भी उल्लेखनीय हैं।

उन्होंने अर्जुन रामपाल को प्यार इश्क और मोहब्बत (2001) से फिल्मों में उतार के निर्देशन में वापसी की।[1] यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल रही और राय ने अपनी अगली फिल्म 'असंभव' (2004) के साथ एक्शन शैली में वापसी की। उसमें फिर से अर्जुन रामपाल ने अभिनय किया। यह भी अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। असंभव के जारी होने के कुछ समय बाद, लंबे समय तक बीमार रहने के कारण 80 वर्ष की आयु में उनके पिता की मृत्यु हो गई।

निजी जीवन

संपादित करें

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम से शादी की थी। उन्होंने उनकी फ़िल्में त्रिदेव और विश्वात्मा में क्रमशः 1989 और 1992 में अभिनय किया था। उनके साथ उनका एक बच्चा भी है। 2016 में उनका तलाक हो गया।[2] 1997 में, उन्हें मुंबई के अंडरवर्ल्ड नेता अबू सलेम के लिए काम करने वाले हिटमैन द्वारा मारने का असफल प्रयास किया गया था। इसलिए वह अपने परिवार के साथ भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे।[3]

फिल्मों की सूची

संपादित करें
वर्ष फिल्म टिप्पणी
1985 युद्ध पटकथा, निर्देशक
1989 त्रिदेव लेखक, पटकथा, निर्देशक
1992 विश्वात्मा पटकथा, निर्देशक
1994 मोहरा पटकथा, निर्देशक
1997 गुप्त संपादक, पटकथा, निर्देशक, नामांकित - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
2001 प्यार इश्क और मोहब्बत संपादक, पटकथा, निर्माता, निर्देशक
2004 असंभव संपादक, पटकथा, निर्माता, निर्देशक
  1. "A complete change of scene". 2001-08-17. Archived from the original on 2014-01-08. Retrieved 2016-07-31.
  2. "15 साल से अलग रह रहे राजीव-सोनम का तलाक, 25 साल पहले हुई थी शादी". dainikbhaskar. 1 August 2016. Retrieved 24 April 2018.
  3. "Director Rajiv Rai shot at, escapes unhurt". Rediff. 31 July 1997. Retrieved 15 September 2019.