राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित प्रदेश दमन एवं दीयू

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित प्रदेश दमन एवं दीयू, दमन और दीयू में एड्स के मामलों की रोकथाम, पारिवारिक स्वास्थ्य और राज्य में रक्त बैंकों के प्रबंधन का कार्य देखती है।[1]

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित क्षेत्र दमन एवं दीयू का लक्षित समूहों तक सन्देश संपादित करें

अनुमान किया गया है कि सोसाइटी का सन्देश केवल ३० से ६० प्रतिशत व्यापारिक यौनकर्मियों, स्थानपरिवर्तन करनेवालों, समुद्र पर काम करनेवालों और समुद्रतट पर काम करनेवालों तक पहुँच पाई है।[2]

अधिक जोखिमवाले समूहों की समीक्षा संपादित करें

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित क्षेत्र दमन एवं दीयू ने अंडमान एवं निकोबार, हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, मुंबई, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ अधिक जोखिमवाले समूहों की समीक्षा का काम काफ़ी देर से यानी २००३ से शुरू किया।[2]

लाइसेंसी रक्त बैंकों के आधुनिकीकरण के माध्यम से मज़बूत बनाना संपादित करें

दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड इन राज्यों में पंजीकृत / लाइसेंसी रक्त बैंकों की संख्या को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटियों के समन्वय और सक्रियता की वजह से आधुनिक बनाया जा चुका है।[2]

एचआइवी/एड्स- प्रभावी व्यक्तियों की देखरेख न रखने की आलोचना संपादित करें

कुछ आलोचकों का मानना है कि दमन व दियू और झारखण्ड सहित १० राज्य जिनमें उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, दादरा व नगर हवेली, जम्मू व कश्मीर, पाण्डिचेरी, मेघालय, मध्य प्रदेश और बिहार भी शामिल हैं, एड्स/ एचआइवी - प्रभावी व्यक्तियों की देखरेख पर कुछ भी खर्च नहीं किया है जहाँ एड्स के कई मामले मामले प्रकाश में आए हैं।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Contact details SACS pdf". NACO. अभिगमन तिथि 10July 2012. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Chapter I". MINISTRY OF HEALTH AND FAMILY WELFARE, भारत सरकार. अभिगमन तिथि 10July 2012. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  3. "टी.वी.आर. शेनाय बढ़ रहा है एड्स का खतरा". Panchjanya. मूल से 24 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2012.