रामगोपाल माहेश्वरी (20 नवम्बर 1911 -) प्रमुख हिंदी दैनिक नवभारत के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने हिंदी भाषा के संवर्धन के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें मध्य और पश्चिमी भारत में पत्रकारिता के भीष्म पितामह के रूप में जाना जाता था।

रामगोपाल माहेश्वरी ने आठ फरवरी 1934 को नागपुर में नवभारत का प्रकाशन शुरू किया था, जो मध्य और पश्चिमी भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक माना जाता है। उनका हिंदी प्रेम प्रबल था और वह जीवन पर्यंत विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे।

स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के अलावा माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज की रूढि़वादी परंपराओं को दूर करने और उसे प्रगतिशील बनाने के लिए महती प्रयास किया।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. http://hindi.business-standard.com/storypage_hin.php?autono=71190 Archived 2014-04-15 at the वेबैक मशीन राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी रामगोपाल माहेश्वरी पर डाक टिकट जारी किया