रामबाग़ महल राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एक महल है लेकिन वर्तमान में यह एक होटल है। यह पहले जयपुर के महाराजा का घर था।

रामबाग महल का केंद्रीय प्रांगण

कीर्तिमान संपादित करें

  • सितम्बर 2009 में कोंड नेस्ट ट्रेवलर मैगज़ीन के अनुसार यह सबसे महँगी होटल बनी थी। [1]

इतिहास संपादित करें

इस महल में पहला कक्ष (कमरा) सन् १८३५ में "गार्डन हाउस" बनाया था जो कि राजकुमार राम सिंह २ के लिए बनाया था। कई समय पश्चात यहाँ के महाराजा सवाई माधोसिंह ने १८८७ में एक बड़ा "शाही शिकार कक्ष" नामक कक्ष बनाया था।[2] २०वीं शताब्दी में रामबाग़ महल का "सैम्युल स्वींटन जैक़ब" ने कुछ डिज़ाईनें बनाकर विस्तार किया था।उसके पश्चात महाराजा सवाई मानसिंह २ ने इसको अपना राजकीय महल बना दिया था।भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व इसे अंग्रेजों ने राजकीय भवन बना दिया था। १९५७ में यह घोषणा की गई कि इसे एक लग्ज़री होटल बना दी जाये , कुछ समय पश्चात इसे होटल के नाम से जाना जाने लगा। आपको बता दें की रामबाग पैलेस की खूबसूरती को देखते हुए इस आलिशान होटल को "राजस्थान का गहना" माना गया हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. http://www.cnbc.com/id/32721454[मृत कड़ियाँ]
  2. "taj Rambagh palace and hotel jaipur" [ताज रामबाग महल तथा होटल] (अंग्रेज़ी में). क्लियर ट्रिप. मूल से 30 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ जून २०१५.