रामगोविन्द चौधरी

भारतीय राजनीतिज्ञ
(राम गोविन्द चौधरी से अनुप्रेषित)

राम गोविन्द चौधरी उत्तर प्रदेश के प्रख्यात समाजवादी नेता व २०१७ से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।[1] वह उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछली समाजवादी पार्टी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री तथा बाल विकास व पोषण मंत्री रह चुके हैं।[2] वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बांसडीह निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।[3]

राम गोविन्द चौधरी


उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
27 मार्च 2017
पूर्व अधिकारी गया चरण दिनकर

बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश
कार्यकाल
14 मई 2012 – 19 मार्च 2017

बाल विकास व पोषण मंत्री, उत्तर प्रदेश
कार्यकाल
14 मई 2012 – 19 मार्च 2017

जन्म 9 जुलाई 1953 (1953-07-09) (आयु 70)
बलिया, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनैतिक पार्टी समाजवादी पार्टी
जीवन संगी कलावती देवी
संतान एक पुत्र
आवास लखनऊ
बलिया
पेशा राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता

उनका जन्म बलिया में हुआ था तथा वे जयप्रकाश नारायण तथा पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के साथ कार्य कर चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के करीबी भी हैं।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "रामगोविंद चौधरी बने नेता विरोधी दल". पत्रिका न्यूज़. मूल से 7 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मई 2018.
  2. "Primary Education Department". Bed.up.nic.in. 2013-10-09. मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-02-18.
  3. "Bansdih Election Results 2017". मूल से 7 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मई 2018.