राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर भारत के लगभग बीस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एन आई टी) में से एक है। पहले इसे क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर (Regional Institute of Technology (RIT)) के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना १९६० में की गई थी तथा २७ दिसम्बर २००२ को इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया गया था। यह संस्थान जमशेदपुर के बाहरी क्षेत्र में अदित्यपुर के पास है। इसके आस-पास अनेक लघु औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर
National Institute of Technology Jamshedpur

आदर्श वाक्य:शं न ॠभवः सुकृतः सुहस्ताः॥
श्रेष्ठ कर्म करने वाले एवं
श्रेष्ठ भुजाओं वाले ऋभुगण
हमें शान्ति प्रदान करें।
स्थापित1960
प्रकार:सार्वजनिक
Chairman:डॉ वीरेन्द्र सिंह चौहान
शिक्षक:165
विद्यार्थी संख्या:12700
स्नातक:3000
स्नातकोत्तर:200
अवस्थिति:जमशेदपुर, झारखण्ड, भारत
परिसर:नगरीय, 350 एकड़ (140 हे॰)
Director:डॉ रामबाबू कोदाली
जालपृष्ठ:www.nitjsr.ac.in

संस्थान में १३ विभाग हैं। यह सिविल, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल, धातुकर्म तथा कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अवर-स्नातक पाठयक्रम संचालित करता है। संस्थान स्नातकोत्तर पाठयक्रम और एम.सी.ए. भी संचालित करता है। संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय है।[1]

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेद्पुर का प्रशासकीय भवन एवं मुख्य प्रवेश-द्वार

एनआईटी जमशेदपुर में उपलब्ध पाठ्यक्रम संपादित करें

पूर्व-स्नातक स्तर संपादित करें

  • सिविल
  • वैद्युत अभियांत्रिकी
  • यांत्रिक प्रौद्योगिकी
  • एलेक्ट्रानिक्स एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • संगणक विज्ञान (Computer Science)
  • धात्विकी एवं पदार्थ विज्ञान (Metallurgy and Material Science)
  • उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी (Production and Industrial Engineering)

स्नातक स्तर संपादित करें

  • मास्टर ऑफ कम्प्यूटर अप्लिकेसन्स (एमसीए)
  • एम एस-सी गणित

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, जमशेदपुर". संस्थान का आधिकारिक जालस्थल. मूल से 13 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ मई २००९. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

पूर्वछात्रों के सक्रिय चर्चा-समूह संपादित करें

Yahoo Groups for RITians in US Eastern seaboard