राष्ट्रीय स्मारक (इण्डोनेशिया)

इण्डोनेशिया का राष्ट्रीय स्मारक

राष्ट्रीय स्मारक (इण्डोनेशियाई: Monumen Nasional, संक्षिप्त रूप मोनास) एक १३२ मी॰ (433 फीट) मेरदेका चौक, जकार्ता स्थित एक स्तम्भ है, जिसे इण्डोनेशिया के स्वतंत्रता संघर्षों के याद में बनाया गया है।

Monumen Nasional
राष्ट्रीय स्मारक (इण्डोनेशिया) is located in जकार्ता
राष्ट्रीय स्मारक (इण्डोनेशिया)
जकार्ता में अवस्थिति
सामान्य विवरण
प्रकार स्तम्भ स्मारक
स्थान जकार्ता, इण्डोनेशिया
निर्माणकार्य शुरू 17 अगस्त 1961
निर्माण सम्पन्न 12 जुलाई 1975
उद्घाटन 12 जुलाई 1975
पुनर्निर्माण 12 जुलाई 1975
ग्राहक इण्डोनेशिया सरकार
स्वामित्व इण्डोनेशिया गणराज्य
ऊँचाई 137 मी॰
योजना एवं निर्माण
वास्तुकार फ्रेडरिक सिलाबन,
आर॰ एम॰ सोएद्रसोनो
मुख्य ठेकेदार पी॰एन॰ अधिकार्या
(नींव)

इसका निर्माण 1961 में इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो के दिशानिर्देशों के पश्चात् प्रारम्भ हुआ। इसे जनता के लिये 1975 में खोल दिया गया। इसके शीर्ष भाग में ज्योति जलती रहती है, जो स्वर्ण पन्नी से ढकी है।

सोमवार को छोड़कर स्मारक और संग्रहालय पश्चिमी इण्डोनेशियाई समय (यूटीसी+०७:००) के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 से शाम को 4 बजे तक खुला रहता है। अप्रैल 2016 से यह रात्रि के समय भी खुलने लगा। यह मंगलवार से शुक्रवार तक रात्रि 7 से 10 बजे तक तथा शनिवार व रविवार को यह रात्रि 7 से 12 बजे तक खुलता है।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Niken Widya Yunita (5 April 2016). "Wisata Malam Monas Dibuka, Yuk Lihat Jakarta dari Puncak Tugu". Detik Travel (इंडोनेशियाई में). मूल से 19 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2018.