राष्ट्रीय स्वास्थ सेवा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) यूनाइटेड किंगडम के सार्वजनिक रूप से वित्त-पोषित स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए छत्र शब्द है। 1948 से इसे सामान्य कराधान से आये राजस्व से वित्त-पोषित किया गया है। यह यूके के चार देशों की चार अलग-अलग प्रणालियों से बना है: इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, एनएचएस स्कॉटलैंड, एनएचएस वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में लायी गयी प्रमुख सामाजिक सुधारों में से एक था, जिसे 1948 में स्थापित किया गया। इसका संस्थापक सिद्धांत यह था कि डिलीवरी के समय स्वस्थ सेवाएं निःशुल्क हों, व्यापक हों तथा सार्वभौमिक हों, यानि सब के लिए उपलब्ध हों।[1] इस बहुविभाजित सेवा के प्रत्येक अंग में दंत चिकित्सा और नेत्र चिकित्सा के अलावा सभी सेवाएँ मुफ्त होती हैं, तथा इनका लाभ यूनाइटेड किंगडम में आमतौर पर रहने वाले नागरिक तथा गैर-नागरिक निवासी भी उठा सकते हैं। एनएचएस को कर्मचारी योगदान (उनके वेतन से) और करों के रूप में उठाए गए सरकारी धन से भी वित्त पोषित किया जाता है।
National Health Service
Naitional Heal Service
Gwasanaeth Iechyd Gwladol
tSeirbhís Náisiúnta Sláinte
1948 में इस सेवा की शुरुआत में इसके रचनाकारों का एक महत्वपूर्ण रचनात्मक सिद्धांत यह था की ये सेवा "उपयोग के समय पर मुक्त" होना चाहिए। इसका मतलब यह था कि जो लोग एनएचएस का उपयोग करें, उन्हें अस्पताल या चिकित्सा केंद्र में हर बार सेवाओं का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालाँकि सैद्धांतिक तौरपर इन सेवाओं की उपयोग के समय मुफ्त होने की बात हैं, मगर इंग्लैंड के राष्ट्रिय स्वस्थ सेवा का लाभ उठाते समय लाभार्थियों को औषधियों की पर्ची प्राप्त करने हेतु प्रिस्क्रिप्शन चार्ज अदा करना होता है। यह शुल्क वर्तमान में प्रत्येक आइटम के लिए £8.60 है और प्रत्येक वर्ष उठाया जाता है। स्कॉटलैंड, आयरलैंड या वेल्स की स्वस्थ सेवाओं में ऐसा शुल्क नहीं है।
विभाजन
संपादित करेंएनएचएस चार प्रणालियों से बना है: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (इंग्लैंड), उत्तरी आयरलैंड की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा, एनएचएस स्कॉटलैंड और एनएचएस वेल्स। प्रत्येक प्रणाली अपनी सरकार द्वारा चलाई जाती है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (इंग्लैंड) ब्रिटिश सरकार द्वारा चलाई जाती है, जबकि एनएचएस स्कॉटलैंड, स्कॉटिश सरकार द्वारा चलायी जाती है। चारों प्रणालियाँ अलग-अलग तरीकों से चलाए जाते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है की यूनाइटेड किंगडम के कौनसे देश की यह सेवा है। उदाहरण के लिए, स्कॉटलैंड या वेल्स में नुस्खे के लिए कोई शुल्क नहीं है, लेकिन इंग्लैंड में हैं। तथा प्रत्येक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली एक दूसरे से पूर्णतः स्वतंत्र रूप से संचालित होती है एवं प्रासंगिक सरकार के प्रति राजनीतिक रूप से जवाबदेह है: स्कॉटिश सरकार, वेल्श सरकार, उत्तरी आयरलैंड कार्यकारी और यूके सरकार (इंग्लैंड के लिए)[2]
वित्त-पोषण
संपादित करेंइन सेवाओं का 98.8% वित्त-पोषण सामान्य कराधान और राष्ट्रीय बीमा योगदान द्वारा किया जाता है, साथ ही कुछ सेवाओं के लिए रोगी से छोटी राशि भी ली जाती है।[4][5] यूनाइटेड किंगडम की जीडीपी का लगभग 10% स्वास्थ्य पर खर्च किया जाता है और अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र में खर्च किया जाता है। एनएचएस के लिए भुगतान करने का पैसा सीधे कराधान से आता है। 2008/9 के बजट में यूके में लगभग प्रति व्यक्ति £1,980 के योगदान के बराबर है।[6][7]
जब एनएचएस को 1948 में लॉन्च किया गया था, तब इसका बजट 437 मिलियन पाउंड (2019 के दर के अनुसार में £ 16.01 बिलियन के बराबर) था।[8] 2016-2017 में, इसका बजट £122.5 बिलियन होगया।.[9] 1955/6 में ब्रिटेन का स्वास्थ्य व्यय सार्वजनिक सेवाओं के बजट का 11.2% था। 2015/16 में यह 29.7% हुआ। यह मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए एक साल में लगभग 4% की 60 साल की अवधि में खर्च में औसत वृद्धि के बराबर है। ब्लेयर सरकार के खर्च के स्तर में औसतन प्रति वर्ष लगभग 6% की वृद्धि हुई। 2010 के बाद से खर्च में वृद्धि को केवल 1% से अधिक करने के लिए विवश किया गया है। इस कारणवश, कई छोटी प्रक्रियाएं अब 2019 से उपलब्ध नहीं हो सकती हैं और इसकी असली वजह बजट कटौती हो सकती है।[10][11]
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Choices, NHS. "The principles and values of the NHS in England". www.nhs.uk. Archived from the original on 15 अगस्त 2018. Retrieved 2016-11-23.
- ↑ Timmins, Nicholas (24 May 2018). "The first five years of NHS England" (PDF). Institute for Government and The Kings Fund. Archived from the original (PDF) on 30 सितंबर 2019.
- ↑ "Health spending -". www.ifs.org.uk. Archived from the original on 11 अक्तूबर 2017. Retrieved 25 मई 2020.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "How the NHS is funded". TheKing'sFund. 15 January 2016. Archived from the original on 21 जून 2016. Retrieved 6 June 2016.
- ↑ "Underfunded, underdoctored, overstretched: The NHS in 2016". 21 September 2016. Archived from the original on 5 अप्रैल 2020. Retrieved 25 मई 2020.
- ↑ "Health care spending compared to other countries". 20 January 2016. Archived from the original on 16 अक्तूबर 2016. Retrieved 25 मई 2020.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ NHS Choices Archived 2018-08-15 at the वेबैक मशीन The NHS in England: The NHS: About the NHS: Overview. Retrieved 22 June 2010.
- ↑ "The NHS in England". NHS choices. 28 January 2013. Archived from the original on 15 अगस्त 2018. Retrieved 27 July 2014.
- ↑ Burch, Patrick (19 December 2018). "Funding in primary care". InnovAiT: Education and Inspiration for General Practice. 12 (2): 100–104. doi:10.1177/1755738018805186.
- ↑ "10 charts that show why the NHS is in trouble". बीबीसी न्यूज़. बीबीसी. 8 February 2017. Archived from the original on 10 फ़रवरी 2017. Retrieved 10 February 2017.
- ↑ Norman, Matthew (1 July 2018). "If everyone stopped being so pathetic and learnt how to do a bit of surgery at home, the NHS would be saved in no time". The Independent. London. Archived from the original on 2 मई 2020. Retrieved 25 मई 2020.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंNational Health Service से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |