रूबियस हैग्रिड

हैरी पॉटर श्रृंखला में एक काल्पनिक पात्र

रूबियस हैग्रिड हॉग्वर्ट्स का गेम-कीपर (चाबियों का रखवाला) है। हैग्रिड एक हाफ-जाएंट (विशाल-मानव) है और वो कई सालों से हॉवग्वर्ट्स में ही रह रहा है। हैग्रिड की मां एक जाएंट थी और पिता एक मनुष्य जादूगर और हैग्रिड के पिता की मौत जब वह छोटा था, तभी हो गई थी। हैग्रिड हैरी और उसके दोस्तों का काफी अच्छा मित्र है। हैग्रिड हॉग्वर्ट्स में जादूई प्राणियों की देख-रेख का विषय पढ़ाता है। हैग्रिड के कई पालतू जादूई जीव है और सभी काफी खतरनाक है।

हैग्रिड के पालतू संपादित करें

हैग्रिड के पालतूओं में शामिल है:
  • फैंग (कुत्ता)
  • ऐरागॉग (विशाल मक्कडी)
  • फ्लफी (तीन सिरों वाला भयानक कुत्ता)
  • नॉरबर्ट (नॉर्वे का ड्रैगन)
  • बग-बीक (गरुड अश्व)