रूसी लोग (रूसी भाषा: русские, रुस्किये) एक पूर्वी स्लाव जातीय समूह है जो मूल रूप से रूस का निवासी है।[1] रूसी लोग रूसी भाषा बोलते हैं और ज़्यादातर रूस और उसके पड़ोसी देशों में रहते हैं। राष्ट्रीयता के नज़रिए से रूस के सभी नागरिकों को भी कभी-कभी रूसी कहा जाता है हालाँकि उनमें से बहुत से रूसी जाति के नहीं होते हैं, मसलन तातार लोग, निव्ख़ लोग और चरकस लोग। २०१० की जनगणना के अनुसार रूस के ८१% लोग रूसी जाति के थे। दुनिया भर में रूसी जाति के लोगों की कुल आबादी १३.३ करोड़ अनुमानित की गई है।[2]

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "Slav." Archived 2012-06-24 at the Wayback Machine Encyclopædia Britannica Online. 30 जुलाई 2011.
  2. People: Russian Archived 2011-12-22 at the Wayback Machine, JoshuaProject, Accessed 2012-02-28