रूसी विकिपीडिया (रूसी: Ру́сская Википе́дия) विकिपीडिया का रूसी भाषा का संस्करण है। १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर ८,११,८४१+ लेख हैं और यह आठवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है।

Favicon of Wikipedia रूसी विकिपीडिया
प्रकार
संजाल ज्ञानकोश परियोजना
इनमें उपलब्ध रूसी
मालिक विकिमीडिया संस्थापन
जालस्थल ru.wikipedia.org विकिडाटा पर सम्पादित करें
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक

मई २००८ तक यह दसवाँ सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण बन गया था और फरवरी २०११ में यह आठवें स्थान पर पहुँच गया था। अगस्त २०११ में इसने ७,५०,००० लेखों का आँकडा़ पार किया। २० सितम्बर २०११ को यह जापानी विकिपीडिया को पछाड़ कर सातवें स्थान पर पहुँच गया लेकिन २१ अक्टूबर २०११ को डच विकिपीडिया द्वारा पीछे छोडे़ जाने के कारण यह पुनः आठवें स्थान पर आ गया।

रूसी विकिपीडिया स्लाविक भाषाओं में लिखा जाने वाला पोलिश विकिपीडिया के बाद दूसरा सबसे बडा़ संस्करण है। हालाँकि गहराई के आधार पर यह पोलिश विकिपीडिया से आठ गुणा अधिक है। इसके अतिरिक्त यह सिरिलिक लिपि में लिखा जाने वाला सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण है।

यह विकिपीडिया २० मई २००१ को आरम्भ किया गया था।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें