रेन और मार्टिन नाम अंग्रेजी व्याकरण पुस्तकों की श्रंखला हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर एंड कॉम्पोजीशन से संबंधित है। जिसमें अंग्रेजी व्याकरण और वाक्य रचना को बहुत ही अच्छे से समझाया गया है। ये पुस्तक पी. सी. रेन और एच. मार्टिन के द्वारा लिखी गयी है। इसमें इंग्लिश व्याकरण के बहुत से अध्याय जैसे: शब्दभेद, संज्ञा, काल, विशेषण, क्रिया आदि को बहुत ही गहराई से समझाया गया है। हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर एंड कॉम्पोजीशन का हिन्दी अनुवाद डॉ महेंद्र ने किया है। जिससे की कोई भी विद्यार्थी जो हिन्दी से अंग्रेजी सीखना चाहता है। इस पुस्तक की मदद से बहुत ही आसानी से सिख सकता है। इन पुस्तकों को व्यापक रूप से भारतीय और पाकिस्तानी स्कूलों में, और बर्मा के मिशनरी स्कूलों में अपनाया गया है। यह किताबे 1935 में प्रकाशित की गयी थी। एक चर्चा पर इसमें बाद में रचना जोड़ी गयी। इन पुस्तकों में दी गई जानकारी मोटे तौर पर जे. सी. नेस्फील्ड. के द्वारा लिखी गयी पुस्तक मैनुअल अंग्रेजी व्याकरण और रचना पर आधारित है।

High School English Grammar And Composition  
चित्र:High School English Grammar and Composition.jpg
लेखक P. C. Wren
H. Martin
आवरण कलाकार Wren and Martin
देश British India
भाषा English
विषय English
प्रकाशन तिथि 1935
पृष्ठ 376

इस श्रृंखला में अन्य पुस्तकों के नाम प्राथमिक अंग्रेजी व्याकरण (अंग्रेजी व्याकरण और रचना की पहली पुस्तक), हाई स्कूल अंग्रेजी व्याकरण और रचना ,और व्याकरण और रचना का अंतिम पाठ्यक्रम है। पुस्तकों की यह श्रंखला आज भी भारत के कई स्कूलो में उपयोग की जाती है। किताबों को लोकप्रिय और आसानी से समझने योग्य बनाने के लिये इनके मूल संस्करण में कई बार बदलाव किया गया है। इस श्रृंखला के विभिन्न संस्करणों की प्रतियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर एंड कॉम्पोजीशन पुस्तक खरीदें amazon से

हिन्दी से अंग्रेजी सीखें