रैडिसन होटल शिमला, भारत के उतरी क्षेत्र के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित एक बुटीक होटल है। इस होटल समूह ने आराम और अवकाश की दुनिया में अपना अलग स्थान बना कर रखा हैं। हिमालय पर्वत नजदीक होने के कारण इस होटल की सुन्दरता काफी बड जाती हैं।

इतिहास संपादित करें

2005 में रैडिसन होटल शिमला की स्थापना हुई। [1] तब से यह कई महतवपूर्ण व्यक्तियों के आगमन की गवाह बन चूका हैं। इस होटल की वास्तु एवं साज सज्जा काफी बारीकी से की गयी हैं जो काफी आकर्षक लगती हैं।[2] हिमालय की गोद में बसे इस होटल का स्वामित्व रैडिसन ब्लू समूह अमेरिका के पास हैं। जो कार्लसन रेज़िदोर समूह होटल का एक भाग हैं। इस समूह का सबसे पहला रैडिसन होटल मिनियापोलिस, मिनेसोटा, अमेरिका में 1909 में बनाया गया था। रैडिसन होटल समूह की ७३ देशों में ९९० जगहों पर होटल हैं। हिमालय की वादियों में स्थित होने के चलते यह होटल अन्य रैडिसन होटल से काफी अलग हैं। हिमालय की वादियों के देखना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव होता हैं।

अवस्थति संपादित करें

इस होटल से शहर के कई आकर्षण के केंद्र काफी नजदीक हैं। क्राइस्ट चर्च (उत्तरी भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च हैं जो 1857 में निर्मित हुआ था) और सेंट माइकल कैथेड्रल 1.1 किमी की दूरी पर हैं। हिमाचल संस्कृति और लोक कला संग्रहालय 1.3 किमी, गेयटी विरासत सांस्कृतिक परिसर (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के कला का दस्तावेज़) 1.5 किमी, प्रसिद्ध शिमला मॉल 1.5 किमी, जाखू मंदिर (लोकप्रिय धार्मिक स्थल जिसका एक समृद्ध इतिहास है) 4.5 किमी, शिमला हवाई अड्डा 26 किमी एवं चंडीगढ़ एयरपोर्ट 136 किमी की दूरी पर हैं।

खान पान संपादित करें

इस होटल के रेस्टोरेंट का नाम वैली व्यू है, जो 24 घंटे खुला रहता हैं। यहाँ पर भारतीय, चीनी एवं महाद्वीपीय व्यंजन परोसे जाते हैं। यहाँ के बार का नाम पल्स है, जो टेरेस बार के रूप में भी जाना जाता हैं। यह पूरे दिन एवं रात खुला रहने वाला एक बार हैं।

स्पा संपादित करें

रैडिसन होटल शिमला के स्पा “सांस” में डेड सी मिनरल चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती हैं।[3]

पुरस्कार एवं सम्मान संपादित करें

रैडिसन होटल शिमला, पर्यावरण सरंक्षण के प्रति बहुत जागरूक है एवं इसके लिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कंपनी अर्थचेक से प्रमाणित भी किया गया हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Radisson hotel shimla celebrates 10years". thenewsnow.in. अभिगमन तिथि 12 January 2017.[मृत कड़ियाँ]
  2. "Information about Radisson Hotel Shimla". cleartrip.com. मूल से 31 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 June 2017.
  3. "About Spa". thesanshaworld.com. मूल से 2 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 June 2017.