लज़ाञा (बहुवचन लज़ाञे) एक इतालवी पास्ता कैसरोल पकवान है जिसमें एक के बाद एक पास्ता, चीज़, सौस और प्रायः अन्य सामग्रीयों की परतें होती हैं। इतालावी व्यंजनों की विशिष्टता के अनुसार, इसके कई क्षेत्रीय रूप मौजूद हैं। कुछ क्षेत्रों में, विशेष रूप से इटली के दक्षिणी क्षेत्रों में इस्तेमाल किए जाने वाले सॉस के या तो साधारण टमाटर सॉस होने की संभावना होती है या रागु होने की, जबकि अन्य क्षेत्रों में, विशेष रूप से उत्तरी इटली में, बेच्मेल सौस का उपयोग किया जाता है।

एक थाली पर रखा लज़ाञा जिसमें पास्ता की लहरदार परत दिखाई दे रही है।

यह शब्द पकवान और पास्ता की परत, दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लज़ाञा एकवचन शब्द है, जबकि लज़ाञे इसका बहुवचन है।[1] ब्रिटेन में इस पकवान के लिए इसके बहुवचन नाम (लज़ाञे) का ही प्रयोग किया जाता है।

लज़ाञा शब्द, जो मूल रूप से एक खाना पकाने के बर्तन को कहते हैं,[2] अब केवल व्यंजन को ही वर्णित करता है।

उत्पत्ति संपादित करें

हालांकि आम तौर पर यह माना जाता है कि इस पकवान की उत्पत्ति इटली में हुई, एक सिद्धांत यह है कि "लाज़ाञा" शब्द यूनानी λάσανα (लासाना) या λάσανον (लासानोन) से आया जिसका अर्थ है "घडोंची या पॉट का स्टैंड", "पेशाबदान".[3][4][5] रोम वासियों ने इस शब्द को "लसानाम" के रूप में ग्रहण किया, लैटिन भाषा में जिसका अर्थ होता है "खाना पकाने का बर्तन". इटली के लोग इस शब्द का इस्तेमाल उस बर्तन के लिए करते थे जिसमें लज़ान्या बनता था। बाद में पकवान, परोसे जाने वाली थाली के नाम से जाना जाने लगा।

एक अन्य सिद्धांत के अनुसार यह जताया गया है कि हो सकता है कि लज़ान्या शब्द की उत्पत्ति यूनानी शब्द λάγανον (लागानों) से हुई है, जिसका अर्थ है लच्छों में कटे पास्ता आटे की चपटी परत.[6][7][8][9][10] यह एक दिलचस्प जानकारी है कि ग्रीक में λαγάνα (लगाना) शब्द का प्रयोग अभी भी किया जाता है जिसका अर्थ है एक प्रकार की पतली चपटी अखमीरी ब्रेड.

लाज़ाञा बनाने की विधि को इंग्लैंड में प्रकाशित सबसे पहली पाक पुस्तिका में विशेष रूप से प्रकाशित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बने एक शहरी कथा के अनुसार यह पकवान ब्रिटिश आइल्स में तैयार किया गया था।[11] रोमन द्वारा "लसानाम" के पहले से ही इस्तेमाल किए जाने के मद्देनज़र, यह दावा संदेहास्पद लगता है।[11]

इन्हें भी देखें संपादित करें

  • बेक्ड जीटी
  • मौसाका - परत वाली यूनानी कैसरोल, जिसमें बैंगन, मांस और एक सफेद सॉस होता है
  • टिमबालो - एक इतालवी कैसरोल
  • पासतितसीओ - एक बेक किया हुआ ग्रीक, परत वाली पास्ता पकवान

सन्दर्भ संपादित करें

  1. आस्कऑक्सफोर्ड.कॉम[मृत कड़ियाँ]
  2. लज़ान्या Archived 2010-11-24 at the वेबैक मशीन, डिक्शनरी.कॉम
  3. "लासाना, लिडेल एंड स्कॉट, "ए ग्रीक-इंग्लिश लेक्सिकन", एट पर्सेय्स". मूल से 23 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2010.
  4. Muhlke, Christine (1997-04-02). "A Lighthearted Look at How Foods Got Their Names". Cookbook Shelf: Book Review. Salon.com. मूल से 18 अगस्त 2000 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-09-30.
  5. "lasagna". Merriam-Webster's Online Dictionary. ब्रिटैनिका विश्वकोष Online. मूल से 18 दिसंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-09-30.
  6. "लासाना, लिडेल एंड स्कॉट, "ए ग्रीक-इंग्लिश लेक्सिकन", एट पर्सेय्स". मूल से 23 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2010.
  7. एंड्रयू डेल्बी, "प्राचीन विश्व में खाद्य A से Z तक", गूगल किताबें Archived 2014-01-03 at the वेबैक मशीन पर रोउटलेज, 2003.
  8. "हर कोई खाता है: खाद्य और संस्कृति को समझना", यूजीन न्यूटन एंडरसन, NYU प्रेस, 2005
  9. "असली इतालवी पास्ता". मूल से 22 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2010.
  10. "लज़ान्या व्यंजन". मूल से 23 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2010.
  11. Emory, David (July 15, 2003). ""Stop the Presses, Lasagna is British!"". About.com. मूल से 13 फ़रवरी 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-04-23.