लाल सागर
एशिया और अफ्रीका के बीच हिंद महासागर की भुजा
लाल सागर अफ़्रीका एवं एशिया के बीच हिंद महासागर का एक नमकीन पानी की एक खाड़ी हैं। दक्षिण में अदन की खाड़ी से लाल सागर हिंद महासागर से मिलता है। इसका पानी लाल नहीं है, हाँलांकि, समुद्री सतह पर प्रवाल की मौसमी उपस्थिति के कारण यह कभी-कभी लाल दिखता है। लगभग 2250 किलोमीटर लंबाई के इस समुद्री विस्तार की औसत गहराई 490 मीटर है तथा सबसे चौड़े स्थान पर इसके तटों के बीच 355 किलोमीटर की दूरी है। मिस्र और अरब-इस्राइल को पृथक करने वाले इस सागर को बाईबल तथा हिब्रू ग्रंथों में वर्णित सागर का यथार्थ माना जाता है।
लाल सागर | |
---|---|
![]() | |
स्थान | दक्षिण अफ़्रीका पूर्व अफ़्रीका पश्चिम एशिया |
निर्देशांक | 22°N 38°E / 22°N 38°E |
प्रकार | समुद्र |
मुख्य अन्तर्वाह | अदन खाड़ी सुएज़ खाड़ी |
मुख्य बहिर्वाह | बाब अल-मंदेब जलसंधि स्वेज़ नहर |
द्रोणी देश | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
अधिकतम लम्बाई | 2,250 कि॰मी॰ (1,400 मील) |
अधिकतम चौड़ाई | 355 कि॰मी॰ (221 मील) |
सतही क्षेत्रफल | 438,000 कि॰मी2 (169,000 वर्ग मील) |
औसत गहराई | 490 मी॰ (1,610 फीट) |
अधिकतम गहराई | 3,040 मी॰ (9,970 फीट) |
जल आयतन | 233,000 कि॰मी3 (56,000 घन मील) |