लावारिस (1999 फ़िल्म)
लावारिस 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।[1] इसके निर्देशक श्रीकांत शर्मा है। इसमें जैकी श्रॉफ, डिम्पल कपाड़िया, अक्षय खन्ना और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिकाओं में हैं।
लावारिस | |
---|---|
लावारिस का पोस्टर | |
निर्देशक | श्रीकांत शर्मा |
लेखक | कमलेश पांडे (संवाद) |
पटकथा | हनी ईरानी |
निर्माता | लॉरेंस-मनोहर |
अभिनेता |
जैकी श्रॉफ, डिम्पल कपाड़िया, अक्षय खन्ना, मनीषा कोइराला |
संगीतकार | राजेश रोशन |
प्रदर्शन तिथियाँ |
5 मार्च, 1999 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
संक्षेप
संपादित करेंविजय कालरा (गोविन्द नामदेव) के लिए काम करने वाला एक स्थानीय गुंडा है। आनन्द (जैकी श्रॉफ) नाम का एक वकील उस जगह पर आता है और विजय को पैसे देने से मना कर देता है। जब यह बात कालरा के कानों तक पहुँचती है तो वह क्रोधित हो जाता है। विजय आनन्द को पैसे देने के लिए मजबूर करने की कोशिश में उसकी मोटरसाइकिल जला देता है।
फिर कविता (डिम्पल कपाड़िया) विजय से भिड़ने जाती है। इस बीच, विजय अंशु (मनीषा कोइराला) से मिलता है जो आनन्द के साथ काम करती है। विजय (अक्षय खन्ना) अंशु के सामने अपना असली रूप (कैप्टन दादा) छुपाता है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं।
मुख्य कलाकार
संपादित करें- जैकी श्रॉफ — वकील आनन्द सक्सेना
- डिम्पल कपाड़िया — कविता आनन्द सक्सेना
- अक्षय खन्ना — कैप्टन दादा / विजय
- मनीषा कोइराला — अंशु मेहरा
- जॉनी लीवर — ग़फ़लेट
- गोविन्द नामदेव — कालरा
- परमीत सेठी — राज कालरा
- रज़ा मुराद — इंस्पेक्टर ख़ान
- प्रमोद मुथु — कमिश्नर मेहरा
- दिनेश हिंगू — रुस्तम
- अनीता कंवर — पुष्पा मेहरा
संगीत
संपादित करेंसभी गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखित; सारा संगीत राजेश रोशन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "आ कहीं दूर चले" | उदित नारायण, अलका यागनिक | 6:17 |
2. | "सीने में सुलगता है दिल" | रूप कुमार राठौड़, अलका यागनिक | 6:47 |
3. | "तुमने जो कहा" | अभिजीत, कविता कृष्णमूर्ति | 4:11 |
4. | "मेरे दोस्तों" | उदित नारायण | 5:56 |
5. | "कुछ हमारे पास है" | शंकर महादेवन, सुनीता राव, जॉली मुखर्जी | 8:02 |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "डिजास्टर-फ्लॉप फिल्मों के किंग हैं अक्षय खन्ना, 25 साल के करियर में अपने दम पर नहीं दी एक भी HIT". Asianet News Network Pvt Ltd. अभिगमन तिथि 25 दिसम्बर 2024.