लिसांड्रो मार्टिनेज (अंग्रेज़ी: Lisandro Martínez) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो मुख्य रूप से प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए सेंटर-बैक (Defender) के रूप में खेलते हैं।

लिसांड्रो मार्टिनेज
मार्टिनेज 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए।
व्यक्तिगत विवरण
नाम लिसांड्रो मार्टिनेज[1]
जन्म तिथि 18 जनवरी 1998 (1998-01-18) (आयु 26)[2]
जन्म स्थान एंट्रे रियोस, अर्जेंटीना
कद 1.75 m[2]
खेलने की स्थिति सेंटर-बैक
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड
नम्बर 6

मार्टिनेज ने 2017 में डिफेंसा वाई जस्टिसिया से अपने करियर की शुरूआत किया। उन्होंने 2019 में एएफसी अजाक्स के साथ अनुबंध किया जहां उन्होंने तीन सीज़न में 120 मैच खेले और दो इरेडिविसी खिताब तथा एक केएनवीबी कप जीता। उन्होंने 2021-22 सीज़न में अजाक्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीता।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रक्षकों में से एक मार्टिनेज ने मार्च 2019 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले अंडर 20 और अंडर -23 स्तरों पर अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया।[3][4][5][6] वह 2021 कोपा अमेरिका, 2022 फ़ाइनलिसिमा और 2022 फीफा विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य थे।

क्लब करियर संपादित करें

नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ संपादित करें

 
2016 में नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ के साथ मार्टिनेज

मार्टिनेज ने क्लब उरकिज़ा और नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ के साथ युवावस्था में जुड़े थे। उन्होंने 2016-17 सीज़न में क्लब के अंतिम मैच में नेवेल्स के लिए अपना पेशेवर पदार्पण किया।[7][8]

डिफेन्सा वाई जस्टिसिया संपादित करें

अगस्त 2017 में मार्टिनेज ऋण (loan) पर अर्जेंटीना प्राइमेरा डिवीजन के क्लब डिफेंसा वाई जस्टिसिया में शामिल हो गए।[9][10] डिफेन्सा के लिए उन्होंने पहला मैच 13 अक्टूबर को सैन लोरेंजो के खिलाफ खेला। दो मैचों के बाद उन्होंने टेम्परले के विरुद्ध जीत में अपना पहला गोल किया।[11]


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "यूईएफए चैंपियंस लीग 2021/2022: राउंड 16 के दूसरे चरण से पहले बुकिंग सूची" (PDF). यूएफा. पृ॰ 3. मूल (PDF) से 3 जनवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  2. "लिसांड्रो मार्टिनेज : अवलोकन". प्रीमियर लीग. अभिगमन तिथि 26 जून 2022.
  3. "शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ रक्षक". फुटबॉलक्रिटिक. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  4. "विश्व के शीर्ष 20 सर्वश्रेष्ठ रक्षक 2023 - दिलचस्प फुटबॉल". 2023-04-12. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  5. परविज़ी, केविन (2023-03-18). "2023 के लिए दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ सेंटर बैक की रैंकिंग". द त्रिवेला इफेक्ट. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  6. "विश्व फुटबॉल में 25 सर्वश्रेष्ठ सेंटर बैक - रैंकिंग". 90मिन.कॉम. 2020-03-09. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  7. "नेवेल्स ने टूर्नामेंट को अलविदा कहा और कई संदर्भ". redaccionrosario.com. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  8. "एल. मार्टिनेज". सॉकरवे. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  9. "लिसेंड्रो मार्टिनेज, नेवेल्स से डिफेंस तक". टीवाईसी स्पोर्ट्स. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  10. "लिसांड्रो मार्टिनेज प्रोफाइल". बीडीएफए. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  11. "Defensa y Justicia aplastó a un Temperley que se hunde". clarin.com. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • प्रोफाइल मैनचेस्टर यूनाइटेड एफ.सी. की वेबसाइट पर