लुंगी डांस

2013 की बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया एक गाना

"लुंगी डांस" २०१३ की बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया एक गाना है।[1] यह गाना फ़िल्म के अन्य गानों के साथ आधिकारिक रूप से १ जुलाई २०१३ को जारी किया गया।[2] यह गाना दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता रजनीकान्त के सम्मान में गाया गया।[3][4]

"लुंगी डांस"
यो यो हनी सिंह द्वारा एकल संगीत
चेन्नई एक्सप्रेस एल्बम से
रिलीज़ 13 जुलाई 2013 (2013-July-13)
रिकॉर्डिंग 2013
प्रकार फ़िल्म संगीत
लेबल टी-सीरीज़
गीत लेखक

लिल गोलू

संगीत चलचित्र
यू ट्यूब पर "लुंगी डांस" देखें।

प्रकाशन संपादित करें

"लुंगी डांस" एल्बम के नौवे गीत के रूप में जारी किया गया। फ़िल्म का मूल संगीत मुम्बई में जारी किया गया।[5] गाने के प्रसारण अधिकार एक टीवी चैनल को ₹ ४८ करोड़ (अमरीकी डॉलर ७.७ मिलियन) में विक्रय किये।[6] गाने को दक्षिण भारत की पारम्परिक पोषाक लुंगी के कारण काफी अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई।[7]

संगीत संपादित करें

 
भारतीय अभिनेता रजनीकान्त

गाने के उत्साहवर्धक और क्रियात्मक बोल हैं।[8] फ़िल्म के प्रमुख अभिनेता शाहरुख खान के अनुसार यह विशेष गाना दक्षिण भारतीय प्रमुख अभिनेता के सम्मान में था। उन्होंने कहा - "मेरे अनुसार कालसमंजन अच्छा है। यदि आप चेन्नई एक्सप्रेस नामक फ़िल्म रजनी सर को अर्पित नहीं करते हो तो यह अधूरी है।"[9] गाने के बोल के उद्धरण में निम्न पंक्तियाँ शामिल हैं:

ऑल द रजनी फैन्स - थलैवा
डोंट मिस द चांस - थलैवा
ऑल द रजनी फैन्स - थलैवा
डोंट मिस द चांस - डू दिस

लुंगी डांस, लुंगी डांस...

समालोचना संपादित करें

"लुंगी डांस" को भारत में समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कोईमोई के मोहर बसु ने अपनी समीक्षा में लिखा - "मैं पूर्णरूप से आश्वासित हूँ कि रजनी का प्रत्येक प्रसंशक लुंगी नहीं रखता और न ही तो उनकी पसंदीदा पोशाक लुंगी है और न ही वो नारियल में लस्सी मिलाते हैं! यह नहीं है कि मैं गाने के बोल से उम्मीद कर रहा था बल्कि गाने के बोल इतने अर्थहीन हैं कि लक्ष्यहीन दीपिका पादुकोन बहुत हताश करने वाली और बहुत अजीब गाने में अपनी टांग हिला रही हैं।"[10]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The Thalaivar Tribute (Lungi Dance) Feat. Yo Yo Honey Singh". टी-सीरीज़. मूल से 20 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  2. "Chennai Express Music Release date" [चेन्नई एक्सप्रेस की संगीत जारी करने की तिथि]. रिलीज़ डेट इण्डिया डॉट कॉम. मूल से 29 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  3. "Rajnikanth likes naughty 'Lungi Dance'" [रजनीकान्त को नटखट 'लुंगी डांस' पसन्द]. इण्डिया टुडे. ८ अगस्त २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  4. "'Lungi Dance', 'Raghupati Raghav' Music review" ['लुंगी डांस', 'रघुपति राघव' संगीत समीक्षा।]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 10 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  5. "Celebs at the audio launch of Chennai Express". एमएसएन एंटरटेनमेंट. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  6. "'Chennai Express' satellite rights sold for Rs. 480 million!" ['चेन्नई एक्सप्रेस' के सैटेलाइट अधिकार ₹ ४८० मिलियन में विक्रय किये!]. बिज़नेस ऑफ़ सिनेमा. १ अगस्त २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ अप्रैल २०१४. नामालूम प्राचल |langauge= की उपेक्षा की गयी (|language= सुझावित है) (मदद)
  7. सुसन्ना मिर्टल लज़ारस (१८ अगस्त २०१३). "Madras checks still do the Lungi Dance". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). मूल से 7 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ अप्रैल २०१४.
  8. "Chennai Express exclusive: Lungi Dance Song review" [चेन्नई एक्सप्रेस अनन्य: लुंगी डांस गाने की समीक्षा] (अंग्रेज़ी में). मूवी रिव्यू प्रिव्यूज़. ३१ जुलाई २०१. मूल से 24 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ अप्रैल २०१४.
  9. टुडे, इण्डिया (८ अगस्त २०१३). "Rajnikanth likes naughty Lungi Dance" [रजनीकान्त को नटखट लुंगी डांस पसन्द]. इण्डिया टुडे (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ अप्रैल २०१४. I thought the timing is good. If you don't pay a tribute to Rajini sir in a film called Chennai Express, then it is incomplete.
  10. बसु, मोहर (३० जुलाई २०१३). "Chennai Express Song Review: SRK's Lungi Dance is a Well Intentioned But Racist Tribute" (अंग्रेज़ी में). कोईमोई. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ अप्रैल २०१४. I am quite assured that not every Rajni fan has Lungi as their favorite attire and neither will they appreciate Lassi in their coconut! Not that I was expecting meaning in the lyrics of the song, but the song’s words are as meaningless as the aimless Deepika Padukone shaking her leg in this too-desperate-to-be-funny song.