लूसिफ़र

शैतान का एक नाम, तथा सबह का तारा (शुक्र गृह) के लिए प्रयुक्त शब्द
(लूसिफर से अनुप्रेषित)

लूसिफ़र (Lucifer) अंग्रेज़ी भाषा में प्रयुक्त होने वाला एक नाम है। ईसाई धर्ममीमांसा में ये नाम मुख्य रूप से शैतान के लिए काम में लिया जाता है। ये शब्द बाइबिल के किंग जेम्स के संस्करण (आधुनिक बाइबिल के सबसे पुराने अंग्रेज़ी अनुवादों में से एक) के यशयाह में आता है।[1] इससे पहले के संस्करणों में वुलगेट (बाइबिल का चौथी सदी के उत्तरार्द्ध में हुआ लेटिन अनुवाद) में मिलता है।[2] लेटिन भाषा में ये थोड़ा भिन्न रूप (lucifer; सभी छोटे अक्षर) में है[3][4] जिसका हिन्दी में अर्थ "सुबह का तारा", "भोर का तारा", "शुक्र ग्रह" या विशेषण के रूप में "उजाला लाने वाला" होता है।[5] यह हिब्रू भाषा के शब्द इब्रानी: הֵילֵל‎ का अनुवाद है जिसका अर्थ "चमकने वाला" होता है।[6]

  1. Isaiah 14:12
  2. कोहलर, कॉफमैन (2006). Heaven and Hell in Comparative Religion with Special Reference to Dante's Divine Comedy. व्हाइटफ़िश, मोंटाना: केसिंजर पब्लिशिंग. पपृ॰ 4–5. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7661-6608-2. Lucifer, is taken from the Latin version, the Vulgate मूल रूप से न्यूयॉर्क में प्रकाशित: द मैकमिलन कॉर्पोरेशन, 1923
  3. "Latin Vulgate Bible: Isaiah 14". DRBO.org. मूल से 26 दिसम्बर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2024.
  4. "Vulgate: Isaiah Chapter 14" (लैटिन में). सेक्रेड-टेक्स्ट्स. मूल से 26 दिसम्बर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2024.
  5. लेविस, चार्लटन टी; शॉर्ट, चार्ल्स. "A Latin Dictionary". पेर्सियस. मूल से 6 नवम्बर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2024.
  6. Old Testament Hebrew Lexical Dictionary Archived 2019-04-02 at the वेबैक मशीन.