वनिता, मलयाला मनोरमा समूह द्वारा प्रकाशित एक महिलाओं की पाक्षिक पत्रिका है। यह पत्रिका हिन्दी और मलयालम दो भाषाओं में छपती है और भारत की सबसे ज्यादा पढी़ जाने वाली पत्रिकाओं में पहले स्थान पर आती है।[1] मलयालम में वनिता का अर्थ महिला होता है। पत्रिका में सभी विषयों पर लेख छपते हैं और यह देखते हुये इसे सिर्फ महिलाओं की पत्रिका कहना ठीक नहीं है। 2004 में, पत्रिका के मलयालम संस्करण के पाठकों की संख्या 3.7 लाख के ऊपर थी।[2][3]

वनिता का फरवरी २००९ के अंक का मुखपृष्ट

ओणम, ईस्टर, क्रिसमस और नये साल पर पत्रिका के विशेषांक प्रकाशित किये जाते हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "समाचार 4 मीडिया : टॉप टेन पत्रिकाओं में 'वनिता' पहले स्थान पर". मूल से 5 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2013.
  2. "हिन्दी होम पेज पर वनिता की चर्चा". मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2013.
  3. "हुंकार : एक नजर मेरी सहेली, वनिता, गृहशोभा जैसी पत्रिकाओं पर". मूल से 23 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें