वसीम अकरम

पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी

वसीम अकरम (जन्म 3 जून 1966) पाकिस्तानी क्रिकेट कमेंटेटर, कोच और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।[1] अकरम को व्यापक रूप से अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है और कई आलोचक उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में मानते हैं। अक्टूबर 2013 में, वसीम अकरम एकमात्र पाकिस्तानी क्रिकेटर थे, जिन्हें विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक सर्वकालिक टेस्ट वर्ल्ड इलेवन में नामित किया गया था।

वसीम अक्रम
وسیم اکرم

सन् २००७ सेप्टेम्बरमे
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम वसीम अक्रम
जन्म 3 जून १९६६ (१९६६-06-03) (आयु 57)
लाहौर, पंजाब, पाकिस्तान
उपनाम वाज, सुल्तान अफ स्वीङ, द टु डब्लुज (वकार युनिससंगै), किङ अफ स्वीङ
बल्लेबाजी की शैली बायाँ हाते
गेंदबाजी की शैली बायाँ हाते तीब्र गति
भूमिका बलिङ अलराउन्डर
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप १०२)२५ ज्यानवरी १९८५ बनाम न्युजिल्यान्ड
अंतिम टेस्ट९ जनवरी २००२ बनाम बंगलादेश
वनडे पदार्पण (कैप ५३)२३ नोभेम्बर १९८४ बनाम न्युजिल्यान्ड
अंतिम एक दिवसीय४ मार्च २००३ बनाम जिम्बाब्वे
एक दिवसीय शर्ट स॰१३ ( १२,१३ र १ कप्तान रहँदा)
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
२००३ ह्याम्पशायर
१९९२-२००२ पि.आइ.ए
१९८८-१९९८ ल्यांकशायर
१९८५-१९८७, १९९७-१९९८, २०००-२००१ लाहौर
१९८४-१९८६ Pakistan Automobiles Corporation
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेष्ट एकदिवसीय प्रथम श्रेणी लिष्ट ए
मैच १०४ ३५६ २५७ ५९४
रन बनाये २८९८ ३७१७ ७१६१ ६९९३
औसत बल्लेबाजी २२.६४ १६.५२ २२.७३ १८.९०
शतक/अर्धशतक ३/७ ०/६ ७/२४ ०/१७
उच्च स्कोर २५७* ८६ २५७* ८९*
गेंद किया २२,६२७ १८१८६ ५०,२७८ २९७१९
विकेट ४१४ ५०२ १०४२ ८८१
औसत गेंदबाजी २३.६२ २३.५२ २१.६४ २१.९१
एक पारी में ५ विकेट २५ ७० १२
मैच में १० विकेट १६
श्रेष्ठ गेंदबाजी ७/११९ ५/१५ ८/३० ५/१०
कैच/स्टम्प ४४/० ८८/० ९७/० १४७/०
स्रोत : ESPNCricinfo, ४ अप्रिल २०१२

अकरम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो महत्वपूर्ण गति के साथ गेंदबाजी कर सकते थे। उनके पास 881 के साथ, लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड है। वह श्रीलंका के ऑफ-स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बाद एकदिवसीय क्रिकेट विकेट के मामले में 502 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कुल मिलाकर उन्हें रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, और शायद इस कला के वह सबसे अच्छे प्रतिपादक रहा रहें हैं।

वह 2003 विश्व कप के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट में 500 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज थे। 2002 में, विज्डन ने सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की अपनी एकमात्र सूची जारी की। वसीम को एलन डोनाल्ड, इमरान खान, वकार यूनिस, जोएल गार्नर, ग्लेन मैक्ग्रा और मुरलीधरन से आगे 1223.5 की रेटिंग के साथ वनडे में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में स्थान दिया गया। 30 सितंबर 2009 को, अकरम को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "वक़ार-वसीम की दोस्ती कैसे नफ़रत में बदली?". मूल से 16 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अक्तूबर 2017.