वांग यिहान' (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई[3]) चीन की एक सेवानिवृत्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं।[4] अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं।

वांग यिहान
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म नाम 王仪涵
जन्म 18 जनवरी 1988 (1988-01-18) (आयु 36)
शंघाई, चीन
ऊँचाई 178 cm[1]
राष्ट्र  चीन
हाथ का इस्तेमाल दायाँ
महिला एकल
उच्चतम वरीयता 1 (अक्टूबर 29, 2009)
वर्तमान वरीयता 8 (जून 18 , 2015[2])
बीडबल्युएफ प्रालेख
Updated on 11:57, 20 May 2015 (UTC).
वांग यिहान
पारम्परिक चीनी: 王仪涵
सरलीकृत चीनी: 王仪涵

कैरियर संपादित करें

वांग ने २००६ में आयोजित हुए एशियाई कनिष्ठ और विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता दोनों ही प्रतियोगिताएँ जीतीं।[5] अंतरराष्ट्रीय ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उन्होंने २००६ में बैडमिंटन विश्व कप, बिटबर्गर और २००७ में रसियन ओपेन प्रतियोगिताएँ जीतीं। २००६ में १८ वर्ष की आयु में अपनी टीम की ही झांग निंग को बैडमिंटन विश्व कप में हराकर और शी शिंगफैंग को फ़ाइनल में हराकर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सितमबर २००८ में उन्होंने झोउ मी को जापान ओपेन के फाइनल में हराया। [6] २००९ में उन्होंने योनेक्स जर्मन ओपेन का खिताब जीता।[7] फ़ाइनल में उन्होंने अपनी ही देशवासी झु लिन को हराया और एक हफ़्ते बाद ही २१ वर्ष कि उम्र में ऑल इंग्लैंड प्रतियोगिता में डेनमार्क की टिन रासमुसेन को हराया। इसके बाद वांग ने विल्सन स्विस ओपेन[8] देशवासी जिआंग यांजिआओ को (21–17, 17–21, 21–13) अंकों से हरा कर जीता। अगस्त २००९ में उन्होंने मकाउ ओपेन में जिआंग यांजिआओ को (16–21, 22–20, 21–12) अंकों से एक बार फिर हराया। सितम्बर २००९ में वांग ने अपने कैरियर का दूसरा जापान ओपेन[9] वांग शिन को (21–8, 21–9) अंकों से हराकर जीता। वांग ने फिर नवंबर में फ्रेंच सुपर सीरीज़[10] जीती जब उन्होंने निवर्तमान विजेता वांग लिन को (21–9, 21–12) से हरा दिया। वांग ने अपना लगातार दूसरा खिताब जीता और योनेक्स सनराइज़ हांग कांग ओपेन में जिआंग यांजिआओ को (21–13, 21–15) से हराकर साल की पाँचवीं बीडबल्युएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता भी जीती।[11] २००९ में उनका यह सातवां खिताब था। वांग अभी भी प्रतियोगिताएँ जीतने के मामले में सर्वाधिक सफल महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। आजतक उन्होंने ३० एकल खिताब जीते हैं जिनमें चार सुपर सीरीज़ प्रीमियर खिताब, पंद्रह सुपर सीरीज़ खिताब, और एक सुपर सीरीज़ फ़ाइनल्स खिताब है।

पृष्ठभूमि संपादित करें

वांग अपने बैडमिंटन सफ़र के लिये अपनी माता को श्रेय देती हैं जिनकी वो एकलौती औलाद हैं। वांग की माँ उनके साथ बचपन में घर के बाहर ही बैडमिंटन खेला करती थीं। वांग की बैडमिंटन के प्रति लगन व शक्ति देख कर उन्होंने वांग को एक बैडमिंटन अकादमी भेजने का निर्णय लिया जिसने वांग को एक विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी बनने में बड़ी भूमिका निभाई। अपनी लंबाई की वजह से उनके शिक्षकों ने उन्हें वॉलीबॉल खेलने की भी प्रेरणा दी, लेकिन उन्होंने बैडमिंटन पर ही ध्यान लगाया।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

वांग को सबसे कमसिन महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वांग कहती हैं कि वो फ़िलहाल किसी प्रेम प्रसंग में नहीं हैं और सिर्फ अपने कैरियर पर ध्यान दे रहीं हैं। वांग अपने टीम की अन्य खिलाड़ियों जैसे ली श्यूरुई , तिआन क़्विंग , फु हाईफेंग , लिन डान आदि से बहुत अच्छा बर्ताव रखती हैं व सभी की अच्छी मित्र हैं।

चुनिंदा विरोधियों के खिलाफ़ प्रदर्शन संपादित करें

ओलम्पिक के क़्वार्टर फ़ाइनल, सेमी-फ़ाइनल, विश्व प्रतियोगिताओं के सेमी फ़ाइनल, सुपर सीरीज़ के फाइनलिस्टों व ओलम्पिक खेलों में सभी विरिधियों के खिलाफ़ प्रदर्शन।[12]

उपलब्धियाँ संपादित करें

खिताब वर्ष
बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ   2011
बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ मास्टर्स फ़ाइनल्स   2011
एशियाई बैडमिंटन प्रतियोगिता   2011   2013
बैडमिंटन विश्व कप   2006
बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज
  ऑल इंग्लैंड ओपेन 2009
  चाइना ओपेन 2011
  इंडोनेशिया ओपेन 2011
  डेनमार्क ओपेन 2010, 2013
  कोरिया ओपेन 2011, 2014
  जापान ओपेन 2011, 2009, 2008
  फ्रेंच ओपेन 2010, 2009
  मलेशिया ओपेन 2012
  चाइना मास्टर्स 2012
  हांग कांग ओपेन 2009, 2013
  सिंगापुर ओपेन 2013, 2014
  स्विस ओपेन 2009
बीडब्ल्युएफ ग्रैंड प्रिक्स
  मकाउ ओपेन 2009
  जर्मन ओपेन 2009, 2013
  बिटबर्गर ओपेन 2007
  रसियन ओपेन 2007
आयोजन !2012
 
ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 2  रजत
आयोजन 2012
 
2010
 
उबर कप 1  स्वर्ण 2  रजत
आयोजन 2009
 
सुदिरमान कप 1  स्वर्ण

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Biography Archived 2016-01-25 at the वेबैक मशीन (in Chinese)
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2015.
  3. "王仪涵 Wang Yihan" (चीनी में). Badmintoncn.com. मूल से 4 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-03-19.
  4. "संग्रहीत प्रति" 南方都市报:王仪涵是下一站天后? (चीनी में). चाइना News. सितम्बर 26, 2008. मूल से 5 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-03-19.
  5. "Saina loses in World Badminton Championships - Express India". मूल से 19 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2015.
  6. [1][मृत कड़ियाँ]
  7. "योनेक्स जर्मन ओपेन - News 2012". मूल से 16 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2015.
  8. "Willkommen in Basel!". Swissopen.com. मूल से 15 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2015.
  9. "Yonex ओपेन जापान". मूल से 6 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2015.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2015.
  11. [2][मृत कड़ियाँ]
  12. http://bwfcontent.tournamentsoftware.com/profile/selectheadtohead.aspx?id=9B30EE44-28C0-43FF-B4AE-17DADA30D29A[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें