वाट फ्रा केव (हरित बुद्ध मंदिर ; थाई भाषा : วัดพระแก้ว / वाट फ्रा केव, RTGS: Wat Phra Kaeo, उच्चारण : [wát.pʰráʔ.kɛ̂ːw] ) थाईलैण्ड का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो वहाँ का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। इसका आधिकारिक नाम 'वाट फ्रा श्री रतन सतसदाराम' (วัดพระศรีรัตนศาสดาราม ) है। यह मन्दिर बैंकाक के ऐतिहासिक केन्द्र में है। इस मन्दिर के परिसर में अनेक भवन हैं। इसमें हरित बुद्ध प्रतिमा विराजमान है। थाईलैंडवासियों के लिए ये हरित बुद्ध उनके देश के रक्षक हैं।

वाट फ्रा केव
हरित बुद्ध मंदिर
महान राजमहल के बाहरी दरबार से मंदिर का दृष्य
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताथेरवाद, बौद्ध धर्म
अवस्थिति जानकारी
देशफ्रा नाखों जिला, बैंकाक, थाइलैण्ड
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Thailand Bangkok" does not exist।
भौगोलिक निर्देशांक13°45′5″N 100°29′33″E / 13.75139°N 100.49250°E / 13.75139; 100.49250निर्देशांक: 13°45′5″N 100°29′33″E / 13.75139°N 100.49250°E / 13.75139; 100.49250
वास्तु विवरण
संस्थापकराजा राम प्रथम
निर्माण पूर्ण1784

इस मंदिर परिसर को लगभग दो किमी लम्बी दीवार से घेरा गया है। परिसर को घेरने वाली बाहर की दीवार रामायण का चित्रांकन है। थाईलैंड बौद्ध बहुल देश है जहां राजा सहित लगभग सम्पूर्ण प्रजा राम्माकीयेन (रामायण) के अठाहरवीं शताब्दी में अस्तित्व में आए संस्करण को राष्ट्रीय ग्रंथ की तरह मानती है।