वाराणसी नगर निगम भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी शहर का नगर निगम है। निगम की स्थापना २४ जनवरी १९५९ को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर निगम अधिनियम - १९५९ के अंतर्गत नगरमहापालिका के रूप में की गई थी। १९९४ में इसे नगर निगम अधिनियम-२ के तहत नगर निगम में बदला गया। ये विश्व के कुछ अति घनत्व आबादी वाले क्षेत्रों के नगर निगम में से एक है। निगम के अंतर्गत ७९.७९ वर्ग कि.मी क्षेत्र के कुल ९० वार्ड आते हैं।[2] निगम के प्रथम महापौर श्री.पी.के कौल निगम आयुक्त बने। निगम के अधीन सड़कों की कुल लंबाई ११७० कि॰मी॰ है और ये बी-१ स्तर के शहर में आता है। कुल जनसंख्या १० लाख है।

वाराणसी दिल्ली नगर निगम (U)
—  city  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य वाराणसी
महापौर श्रीमति जायसवाल
जनसंख्या ११,००,७४८ (2001 के अनुसार )
लिंगानुपात ८८३ स्त्रियां प्रति १००० पुरुष था।[1] /
आधिकारिक जालस्थल: www.nnvns.org/index.php
वाराणसी नगर निगम का चिह्न

वाराणसी शहरी क्षेत्र की २००१ के अनुसार जनसंख्या १३,७१,७४९ थी; और लिंग अनुपात ८७९ स्त्रियां प्रति १००० पुरुष थी।[3] वाराणसी नगर निगम के अधीनस्थ क्षेत्र की जनसंख्या ११,००,७४८[1] जिसका लिंग अनुपात ८८३ स्त्रियां प्रति १००० पुरुष था।[1] शहरी क्षेत्र में साक्षरता दर ७७% और निगम क्षेत्र में ७८% थी।[1] निगम क्षेत्र के लगभग १,३८,००० लोग झुग्गी-झोंपड़ियों में रहते हैं।[4] वर्ष २००४ की अपराध दर १२८.५ प्रति १ लाख थी; जो राज्य की दर ७३.२ से अधिक है, किन्तु राष्ट्रीय अपराध दर १६८.८ से कहीं कम है।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Population, Population in the age group 0–6 and literates by sex - Urban Agglomeration/Town: 2001" (PDF). Census of India 2001 (Provisional). Office of the Registrar General, भारत. पपृ॰ 53–54. मूल से 5 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-08-17.
  2. "वाराणसी नगर निगम- आधिकारिक जालस्थल". मूल से 17 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अप्रैल 2010.
  3. "Urban Agglomerations/Cities having population of more than one million in 2001". Census of India 2001 (Provisional). Office of the Registrar General, भारत. 25 जुलाई 2001. मूल से 5 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-08-18.
  4. "Slum Population in Million Plus Cities (Municipal Corporations): Part A". Census of India 2001 (Provisional). Office of the Registrar General, भारत. 22 जनवरी 2002. मूल से 5 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-08-18.
  5. National Crime Records Bureau (2004). "Crimes in Mega Cities" (PDF). Crime in India-2004. गृह मंत्रालय. पृ॰ 158. मूल (PDF) से 14 जून 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-08-18.