जंगली सूअर या जंगली वराह (Wild boar), जिसका वैज्ञानिक नाम सुस स्कोर्फा (Sus scrofa) है, सूइडाए कुल (वराहकुल) की एक जीववैज्ञानिक जाति है, जिसका मूल निवास यूरेशिया और उत्तर अफ्रीका था, लेकिन जो अब विश्वभर में पाई जाती है। यह अब विश्व में सर्वाधिक फैले हुए स्तनधारियों में से एक है। अपने मूलनिवास से बाहर के कई स्थानों में इसे पर्यावरण के लिए एक आक्रामक जाति माना जाता है, क्योंकि यह उन स्थानों के मूल प्राणियों व वपस्पतियों को क्षति पहुँचाते हैं।[2]

जंगली सूअर
Wild Boar
सामयिक शृंखला: पूर्व प्लिस्टोसीन काल – वर्तमान
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
गण: आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla)
उपगण: सुइना (Suina)
कुल: सूइडाए (Suidae)
वंश: सुस (Sus)
जाति: सुस स्कोर्फा
S. scrofa
द्विपद नाम
Sus scrofa
लीनियस, 1758
भौगोलिक वितरण: हरे क्षेत्र मूलनिवास हैं, नीले क्षेत्रों में मानवो द्वारा स्थापित

मूल निवास संपादित करें

यह मध्य यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र (उत्तरी अफ्रीका, एटलस पर्वत) सहित एशिया में इंडोनेशिया तक के क्षेत्रों का मूल निवासी है।

हिन्दू पौराणिक कथा में संपादित करें

हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु ने दशावतार में से एक अवतार वराहावतार में इस पशु के रूप में ही अवतरण कर पृथ्वी को पाताल से बाहर निकाला था।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Oliver, W. & Leus, K. (2008). Sus scrofa. 2008 संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची. IUCN 2008. Retrieved on 5 अप्रैल 2009. Database entry includes a brief justification of why this species is of least concern.
  2. Seward, Liz (4 सितंबर 2007). "Pig DNA reveals farming history". BBC News. मूल से 1 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-06-18.